मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

मोदी के इस निर्णय के मुरीद हुए कांग्रेस के मुख्यमंत्री, कही ये बात

मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 हटाए जाने और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक ऐलान किए जाने का समर्थन…

मोदी के इस निर्णय के मुरीद हुए कांग्रेस के मुख्यमंत्री, कही ये बात

मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 हटाए जाने और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक ऐलान किए जाने का समर्थन कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने किया है। इस सिलसिले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तीनों सेनाओं का एक प्रमुख बनाए जाने वाली घोषणा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, केन्द्र की मोदी सरकार के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीडीएस का पद सृजन करने का ऐलान सराहनीय है। यह देश की रक्षा सेनाओं के कमांड ढांचे को मजबूत बनाने वाला अहम कदम है।

BJP Congress

उन्होंने कहा कि काफी समय से इसकी मांग उठ रही थी। अब इस मांग को पूरा करने का मोदी सरकार का फैसला सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं के कमांड व कंट्रोल सिस्टम को सुधारने के लिए यह कदम सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, सीडीएस से तीनों रक्षा सेनाएं एकजुट होंगी, जिससे उनकी ताकत और बढ़ेगी। सीडीएस रक्षा सेनाओं से संबंधित मामलों में भारत सरकार के सलाहकार की भूमिका निभाएगा। वह राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में केंद्र सरकार को अपनी सलाह दिया करेगा. गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें : नोएडा में लगे MP महेश शर्मा और MLA के लापता होने के पोस्टर, ढूढ़ने वाले को 501 रुपये देने की घोषणा

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →