क्या उत्तर प्रदेश में फिर से लॉक डाउन हो सकता है?
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा. इस वायरस से दुनिया करीब एक साल से जूझ रही है.
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा. इस वायरस से दुनिया करीब एक साल से जूझ रही है. अब तक दुनिया में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 6 करोड़ के करीब पहुंच गया है. 13 लाख से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है. जानकारों की मानें तो सर्दियों के बढ़ने पर कोरोना का कहर बढ़ सकता है. भारत की बात करें, तो अब तक यहां 90 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. राहत की बात यह है कि देश में 84 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं.
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए योगी सरकार कड़े फैसले लेने से नहीं हिचकती है। सरकार के कड़े फैसलों के कारण ही देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के बावजूद वहां पर कोरोना की स्थिति उतनी नहीं बिगड़ी जितनी आशंका की जा रही थी बल्कि सरकारी प्रयासों और कार्रवाई से काफी हद तक इस पर काबू पाया गया।

योगी सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेते हुए हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में 25 से 30 नवम्बर तक लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।इससे गंगा किनारे लोगों की भीड़ को रोकने का प्लान है. ज्यादा भीड़ होने पर कोरोना फैलने की आशंका है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है और उसमें भारी भीड़ होने का अनुमान था. इसलिए यह कदम उठाया गया.

हालांकि पिछले एक सप्ताह से राजधानी लखनऊ समेत कुछ राज्यों में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. लगातार सरकारें इसकी रोकथाम के लिए नियम बना रही हैं. अगर हालात पर काबू नहीं पाया गया, तो दुनिया एक बार फिर लॉकडाउन का सामना कर सकती है. कुछ देशों ने तो दोबारा लॉकडाउन लागू भी कर दिया है. वहीं कुछ इस पर गहनता से विचार कर रहे हैं.



