रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

बिहार की राजधानी पटना में कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया है.

बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

बिहार की राजधानी पटना में कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया है. यह पूरा मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर इलाके का है.

विज्ञापन

खबरों के मुताबिक पता चला है कि यह 9 दिसंबर की है, जब 20 वर्षीय छात्रा के बॉयफ्रेंड ने उसे किसी बहाने से नेहरू नगर इलाके में बुलाया. उसके तीन दोस्त वहां पहले से ही मौजूद थे. इसके बाद चारों ने लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला.

जब इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, तो आरोपियों ने मोबाइल पर वीडियो भी बनाया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इसकी जानकारी किसी को दी, या फिर किसी को इस बारें में बताया, तो वह वीडियों को वायरल कर देगें. आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस में इस पूरे मामले की शिकायत की और एफआईआर कराई.

एफआईआर में पीड़िता ने सभी आरोपियों के नाम और उनका मोबाइल नंबर भी लिखवाया है. वह लड़की उन सभी लड़कों के बारें में जानती थी. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़िता के साथ अक्टूबर में भी उसके बॉयफ्रेंड ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था और उसका वीडियो बनाकर धमकी दी थी. महिला थाने की एसएचओ आरती जायसवाल ने कहा कि पीड़िता की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में फिर से बलात्कार की घटना आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने सभी लड़को पर धारा 164 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के नाम और पता प्राप्त कर उनके घर पर छापेमारी कर रही है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है. इस घटना को लेकर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार की मांग किया गया है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →