सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बीजेपी नेता ही कोस रहे हैं जीएसटी को तो ऐसे कैसे जीत पाएगी बीजेपी गुजरात?

जीएसटी को लेकर जहां एक तरफ विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोलती नजर आ रही है तो वही दूसरी तरफ अब जीएसटी को लेकर बीजेपी के ही घर से विरोध के स्वर सुनाई दे रहे है।

बीजेपी नेता ही कोस रहे हैं जीएसटी को तो ऐसे कैसे जीत पाएगी बीजेपी गुजरात?
जीएसटी को लेकर जहां एक तरफ विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोलती नजर आ रही है तो वही दूसरी तरफ अब जीएसटी को लेकर बीजेपी के ही घर से विरोध के स्वर सुनाई दे रहे है। जी हां, जीएसटी को लेकर एमपी की बीजेपी सरकार ने ही बड़ा बयान दे दिया है, आइये खबर पर एक नजर डालते है..... खबर के मुताबिक, जिस जीएसटी को लेकर गुजरात में बीजेपी अपना परचम लहराने को तैयार है, उसी जीएसटी पर बीजेपी नेता ही कीचड़ उछालते दिख रहे है, तो ऐसे में बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर कैसे जीत पाएगी ? बीजेपी नेता ही कोस रहे हैं जीएसटी को तो ऐसे कैसे जीत पाएगी बीजेपी गुजरात? आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज के मंत्री ने कहा है कि जीएसटी तो उनके ही समझ में नहीं आ रहा है, तो लोगों को कैसे समझाएं। जीएसटी तो ऐसा खेल है, जिसे कोई नहीं समझ पाया..... आपको बता दें कि शिवराज सिंह के मंत्री ने कहा कि जीएसटी तो ऐसा खेल है, जिसे बड़े बड़े सीए भी नहीं समझ पाए, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी पर वो कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि जीएसटी उनके समझ से परे है। बहरहाल, जीएसटी पर शिवराज का बयान गुजरात चुनाव पर असर डालता है या नहीं ये तो खैर वक्त ही बताएगा।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →