गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

भाजपा नेत्री सपना ने केजरीवाल पर साधा बड़ा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में शामिल हुईं सपना चौधरी ने अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा।

भाजपा नेत्री सपना ने केजरीवाल पर साधा बड़ा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में शामिल हुईं सपना चौधरी ने अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''जो इंसान किसी का सम्मान नहीं कर सकता है, वह जनता के हित में क्या काम करेगा। सपना दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।''

विज्ञापन

हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने की वजह बताते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में आईं हूं। इस दौरान पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए सपना ने कहा, प्रधानमंत्री ने पूरी में भारत का सम्मान बढ़ाया है।''

sapna chaudhary 1

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कटाक्ष करते हुए कहा, ''जो व्यक्ति किसी का सम्मान नहीं कर सकता है, वह जनहित में क्या काम करेगा। हर व्यक्ति का आत्म-सम्मान होता है और उसे अपमानित करने का अधिकार किसी को नहीं है। केजरीवाल से दिल्लीवासियों को बहुत आशाएं थीं, लेकिन उन्होंने दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नहीं किया।'' दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं पार्टी में शामिल हो गई हूं। आगे पार्टी जो आदेश देगी, वही काम करूंगी।

ये भी पढ़ें : सपना भाजपा में हुईं शामिल, मनोज तिवारी ने कही ये बात

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →