गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

मध्यप्रदेश : BSP विधायक का आरोप, BJP ने दिया 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर

लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में सियासी हलचल तेज़ होती नजर आ रही है.

मध्यप्रदेश : BSP विधायक का आरोप, BJP ने दिया 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर

लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में सियासी हलचल तेज़ होती नजर आ रही है. मालूम हो कि दिसंबर 2018 में हुए चुनावों में प्रदेश के दो प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में से किसी को स्पस्ट रूप से बहुमत नहीं मिला था लेकिन चूँकि कांग्रेस की सीटें अधिक थी इस कारण उन्होंने जोड़-तोड़ करके सरकार बना ली. लेकिन अब मामला फंसता हुआ नजर आ रहा है.

विज्ञापन

असल में कांग्रेस ने बसपा और कुछ अन्य विधायकों के साथ मिल कर सरकार बनाई थी लेकिन अब लगातार ऐसी खबरे आ रही हैं कि भाजपा की तरफ से कमलनाथ सरकार के विधायकों को सरकार से निकलने ऑफर आ रहे हैं. ऐसे में ये सरकार कितनी टिकती है, इसपर संदेह है.

BJP Team Member

अब मध्य प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी की विधायक गंगा बाई ने भाजपा पर विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है. गंगा बाई का कहना है कि उनके पास लगातार भाजपा में शामिल होने के लिए मंत्री पर और 50 करोड़ रूपये देने के ऑफर आ रहे हैं.

इसके आलावा गंगा बाई ने कहा है कि कमलनाथ सरकार को मध्यप्रदेश में कोई खतरा नही है, भाजपा में जो जायेगा वो मूर्ख ही होगा. इसके अलावा कुछ दिन पहले कमलनाथ ने भी भाजपा पर उनके 10 विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाया था.

विषयभाजपा
S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →