बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

गिरिराज सिंह का फिर विवादित बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा

भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह नें फिर से दिया विवादित बयान। उन्होंने कहा की भारत में रहने वाले मुसलमान राम के वशंज है।

गिरिराज सिंह का फिर विवादित बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा
भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह नें फिर से दिया विवादित बयान। उन्होंने कहा की भारत में रहने वाले मुसलमान राम के वशंज है। उन्होंन अपने बयान में आगे कहा की शिया मुसलमानों की तरह मुसलिम समाज के ओर लोगों को भी समर्थन में आगे आना चाहिए। अयोध्य में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे हालातों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने का काम कर दिया है। उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को राम का वशंज बता दिया है। गिरिराज सिंह नें आगे कहा की राम मंदिर निर्माण में मुसलमानों को शिया मुसलमानों की तरह आगे आना चाहिए। Bjp Politician Giriraj Singh   गिरिराज सिंह नें अपने बयान में आगे कहा की देश में 54 जिलों में हिंदुओ की संख्या गिरी है और देश के हालात बिगड़ रहे है। उन्होंने कहा की जहां हिन्दू कम हुए हैं वहां सामाजिक समरसता टूटी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की देश में अल्पसंख्यकों की परिभाषा बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'जहां पांच या दस प्रतिशत मुसलमान हैं वहां भी अल्पसंख्यक और जहां 90 प्रतिशत हैं वहां भी अल्पसंख्यक हैं.' राम मंदिर निर्माण और जनसंख्या कानून पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हर मोर्चे पर वोट के सौदागर खड़े हैं. जिस दिन जनभागिता होगी उस दिन राम मंदिर भी बनेगा और जनसंख्या पर कानून भी. सड़क से संसद तक इस पर बात होनी चाहिये।  
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →