बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

करोड़ों फेसबुक यूज़र्स के पासवर्ड लीक, तुरंत बदलें अपना पासवर्ड

फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले सभी यूज़र्स के लिए एक चिंतनीय ख़बर आई है।

करोड़ों फेसबुक यूज़र्स के पासवर्ड लीक, तुरंत बदलें अपना पासवर्ड

फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले सभी यूज़र्स के लिए एक चिंतनीय ख़बर आई है। फेसबुक कंपनी ने अपनी ग़लती को स्वीकार करते हुए कहा है कि उसने तक़रीबन 20 से 60 करोड़ पासवर्ड को 'प्लेन टेक्सट' के रूप में सर्वर में रखा था और इस फेसबुक के 20 हज़ार कर्मचारी पढ़ सकते थे। फेसबुक द्वारा हुई ग़लती के बाद, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने फेसबुक यूज़र्स को पासवर्ड का बदलने को कहा है।

विज्ञापन


बाहरी व्यक्ति को नहीं दिखाए गए पासवर्ड : फेसबुक

Password crack


फेसबुक कंपनी में इंजीनियरिंग, सुरक्षा और निजता विभाग के उपाध्यक्ष पेड्रो कैनहॉती ने एक ब्लाग पोस्ट में लिखते हुए कहा कि ये पासवर्ड फेसबुक के बाहर किसी भी व्यक्ति को कभी भी नहीं दिखाए गए हैं। इस तथ्य का कोई सबूत नहीं मिला है कि कंपनी के किसी कर्मचारी ने इन पासवर्ड का दुरुपयोग किया हो। उन्होंने बताया कि इस ग़लती का पता साल के शुरू में नियमित सुरक्षा समीक्षा के दौरान चला।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →