Bihar Top 10 News: किशनगंज में दो मंदिरों में लगाई आग, सरकार बनी तो राइफल फ्री- पूर्व मंत्री नागमणि
Bihar Top 10 News: किशनगंज में असामाजिक तत्वों ने दो मंदिरों में आग लगा दी। घटना के विरोध में लोगों ने बहादुरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। गया में शुक्रवार से गायब दो नाबालिग लड़कियों का शव कुएं से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पूर्व मंत्री नागमणि ने अटपटा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो सबको राइफल का लाइसेंस फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने खेत बेचकर बंदूक खरीदने की सलाह दी है। राजभवन स्थित राज्यपाल सचिवालय ने राज्य के सात विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के कार्यो एवं कर्तव्य निर्वहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने सभी सात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। दो फेज में 2025 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं यात्रियों को दी जाएंगी। 11 मार्च को बिहार की 10 बड़ी खबरें पढ़ें-
1. बिहार में दो मंदिरों में लगाई आग, किशनगंज में तनाव; प्रशासन ने संभाला मोर्चा
बिहार के किशनगंज से बड़ी खबर है। असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले में 2 मंदिरों में आग लगा दी गई है। घटना को लेकर काफी तनाव है। अहले सुबह से ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना विरोध में आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मस्तान चौक के पास स्थित दो मंदिरों में आग लगाई गई। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई घटनास्थल पर जुटी भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। अब पूरी खबर पढ़ें।
2. दो नाबालिग लड़िकों की लाश कुएं में मिलने से सनसनी, शुक्रवार से थीं गायब हत्या की आशंका से हड़कंप
बिहार की धार्मिक नगरी गया से बड़ी खबर आई है। जिले में एक कुएं से दो नाबालिग लड़कियों का डेड बॉडी बरामद किया गया है। बताया गया है कि दोनों लड़कियां शुक्रवार दोपहर से लापता थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मरने वाली दोनों बच्चियों की पहचान हो गई है। उनकी पहचान सुहानी कुमारी, 8 वर्ष और रौशनी कुमारी 10 वर्ष के रूप में हुई है। मामला अतरी थाना क्षेत्र के खीरी गांव का है। दोनों बच्चियों के परिवारों में मातम छा गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।अब पूरी खबर पढ़ें।
3. पूर्व मंत्री नागमणि को नीतीश पर भरोसा नहीं, कहा- मेरी सरकार बनी तो सबको राइफल फ्री; जमीन बेचकर बंदूक खरीदो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने एक ऐसा बयान दिया है यह सुनकर आप चौक जायेंगे। बिहार के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को पटरी पर लाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अद्भुत फार्मूला दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी सरकार बनी तो सबको राइफल रिवाल्वर और बंदूक का लाइसेंस फ्री कर दिया जाएगा। मंत्री जी ने यहां तक कह दिया कि पैसे नहीं हो तो जमीन बेचकर बंदूक खरीदो।
अब पूरी खबर पढ़ें।
4. ADR Report: बिहार के सभी मुख्य पार्षद करोड़पति, कटिहार मेयर टॉप पर; 40 पर क्रिमिनल केस
बिहार में गत वर्ष हुए नगर निकाय के चुनाव के बाद एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की तरफ से बिहार नगर पालिका चुनाव 2022 में जीते हुए मुख्य पार्षदों के वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग एवं अन्य विवरणों के आधार पर रिपोर्ट तैयार किया गया है। बिहार के नगर निकायों के आम चुनाव में नगर पंचायत, नगर परिषद एवं नगर निगमों के विजेता मुख्य पार्षद/मेयर की औसत संपत्ति 3.10 करोड़ रुपये है। इनमें 45 (97) जीते हुए उम्मीदवार करोड़पति हैं। जानकारी के अनुसार 214 विजेता मुख्य पार्षद/ मेयर में 15 (32) विजेता मुख्य पार्षदों के पास 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। अब पूरी खबर पढ़ें।
5. Good News: विश्वस्तरीय बनेगा बिहार का मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन, दो फेज में पूरा होगा काम; देखें झलक
बिहार में राजधानी पटना के बाद प्रमुख शहर मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाया जायेगा। यह काम दो फेज में किया जाएगा। प्रथम फेज का काम 2024 में पूरा कर लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी मुजफ्फरपुर के रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की आधुनिक सेवाएं बहाल की जाएंगी। यात्री सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। रेलवे जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी।
अब पूरी खबर पढ़ें।
6. राजभवन में रजिस्ट्रार पर दो राय, राज्यपाल ने पुराने गवर्नर के नियुक्त कुलसचिवों के काम पर इमरजेंसी ब्रेक लगाया
राजभवन स्थित राज्यपाल सचिवालय ने राज्य के सात विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के कार्यो एवं कर्तव्य निर्वहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिनके अधिकार छीने गए हैं, उनमें कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, पटना विश्वविद्यालय, पटना, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव हैं। पूरी खबर पढ़ें।
7. मुकेश सहनी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- देश में अस्पताल, स्कूल खोलना चाहिए, लेकिन अब मंदिर बनाए जा रहे
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने शनिवार को अमर शहीद जुब्बा सहनी की शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने 25 जुलाई को पटना में फूलन देवी के शहादत दिवस के मौके पर बड़ा आयोजन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उस दिन 25 हजार महिलाएं क्रांति का रंग लाल साड़ी में पटना की धरती पर उतरेंगी। अब पूरी खबर पढ़ें।
8. किशनगंज- पूर्णिया की पिच पर ओवैसी करेंगे बैटिंग, सीमांचल में किसको झटका देने की तैयारी?
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में सभी दल पूरी मजबूती से जुटे हैं। हाल ही में पूर्णिया में महागठबंधन ने विशाल रैली की थी। जिसमें गठबंधन के सातों दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी वाल्मिकीनगर में जनसभा को संबोधित किया था। और नीतीश कुमार समेत पूरे महागठबंधन पर सियासी तीर छोड़े थे। और अब एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी बिहार के सियासी रण में कूदने की तैयाी कर चुके हैं। अब पूरी खबर पढ़ें।
9. ED का दावा: लैंड फॉर जॉब्स 600 करोड़ का घोटाला, 150 करोड़ का बंगला चार लाख में खरीदा; लालू परिवार से एक करोड़ रुपये बरामद
नौकरी के बदले जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली से लेकर पटना, मुंबई आदि में तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस छापेमारी पर आधिकारिक बयान दिया है। शनिवार को ईडी ने बताया है कि उसने इस छापेमारी में 600 करोड़ की कुल संपत्ति का पता लगाया है। उल्लेखनीय है कि जमीन के बदले नौकरी का यह घोटाला लालू यादव के साल 2004 से 2009 के बीच बतौर रेल मंत्री रहने के दौरान का है। आरोप है जमीन के बदले रेलवे में विभिन्न जोन्स में नौकरी दी गई थी। अब पूरी खबर पढ़ें।
10. बीजेपी ने ‘टॉर्चर’ की कहानी को बताया झूठा, कहा- इमोशनल कार्ड खेल रही आरजेडी
लैंड फॉर जॉब स्कैम में एक तरफ जहां आरजेडी जांच एजेंसियों पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की गर्भवती पत्नी से घंटों पूछताछ का आरोप लगा रही। तो वहीं बीजेपी इसे सिरे से नकार रही है। और इसे सहानभूति पाने का स्टंट करार दे रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसबा सांसद सुशील मोदी ने कहा जब घोटाले में तेजस्वी यादव की गर्भवती पत्नी राजश्री और लालू प्रसाद के नाती-नातिन किसी मामले में आरोपी नहीं हैं। तो उनसे पूछताछ का सवाल ही नहीं उठता है। राजद झूठा प्रचार कर रही है। अब पूरी खबर पढ़ें।