Bihar Monsoon 2023: भीषण गर्मी और हीट वेव से मिलेगी राहत, बिहार में इस दिन दस्तक देगा मानसून h3>
Bihar Monsoon 2023 Update: बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशना के कारण उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कमी आयी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई क्षेत्र में तेजी से बदलाव होने की संभावना है जिससे कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
हाइलाइट्स
औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
हीट वेव और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पटनाः बिहार के मौसम में अब जल्द ही बदलाव की उम्मीद है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश से भीषण गर्मी और हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार सुबह किशनगंज और पूर्णिया के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया। इससे पहले बांका, भागलपुर और खगड़िया जिले में भी देर रात कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन-चार दिनों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में हीट वेव का भी असर देखने को मिलेगा। वहीं बिहार में मानसून के आगमन की राह तेजी से तैयार हो रही है।
औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा औरंगाबाद में 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान पटना का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री, नालंदा का 42.2, नवादा का 41 और गया का 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमुई का अधिकतम तापमान 41, शेखपुरा का 42.7, बांका का 41.7, भागलपुर का 41.5, बेगूसराय का 40.3 और कटिहार का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 39.7, अररिया का 38.2, सुपौल में 38.3, दरभंगा का 39.3, मुजफ्फरपुर का 38, छपरा का 40.3 और आरा का 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
हीट वेव और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिहार के कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अररिया और किशनगंज में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, औरंगाबाद, नालंदा और नवादा समेत अन्य जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
पढ़ें लेटेस्ट बिहार की ताजा खबरें लोकप्रिय PatnaNews की हिंदी वेबसाइट नवभारत टाइम्स पर
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – DelhiNews