Advertising
<

Bihar: दूसरी शादी की खबर पर स्कूल पहुंची शिक्षिका, फिर शिक्षक ने जहर खाया; प्रेम-प्रसंग के मामले का सच क्या?

0
Bihar: दूसरी शादी की खबर पर स्कूल पहुंची शिक्षिका, फिर शिक्षक ने जहर खाया; प्रेम-प्रसंग के मामले का सच क्या?

Bihar: दूसरी शादी की खबर पर स्कूल पहुंची शिक्षिका, फिर शिक्षक ने जहर खाया; प्रेम-प्रसंग के मामले का सच क्या?

सकसोहरा बाजार स्थित महंत रामनारायण पुरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में एक शिक्षक और दूसरे स्कूल की शिक्षिका के बीच विवाद अचानक मारपीट और फिर जहर खाने की घटना तक पहुंच गया। शिक्षक की पहचान खुसरूपुर निवासी राजकिशोर शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

Advertising


अस्पताल में शिक्षक राजकिशोर शर्मा ने शिक्षिका पर मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, अस्पताल पहुंची शिक्षिका ने पूरी घटना का एक अलग ही पक्ष सामने रखा, जो प्रेम-प्रसंग, विवाह और धोखे से जुड़ा है।

पढे़ं: खेत देखने निकले बुजुर्ग किसान की पैर फिसलने से डूबकर हुई मौत, एक पैर में था लकवा; घर में कोहराम 

3 साल पहले मंदिर में शादी की थी: शिक्षिका का दावा


शिक्षिका ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि कुछ वर्ष पहले दोनों नालंदा जिले के एक ही स्कूल में कार्यरत थे, जहां उनके बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। दावा है कि 3 साल पहले दोनों ने नालंदा के एक मंदिर में अंतरजातीय विवाह भी किया था। उन्होंने कहा कि हम तीन साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे, लेकिन परिवार की रजामंदी नहीं होने के कारण मुझे कभी ससुराल नहीं ले जाया गया। हमारी कोई संतान भी नहीं है।

दूसरी शादी की जानकारी के बाद भड़का विवाद


शिक्षिका का कहना है कि हाल ही में उन्हें पता चला कि राजकिशोर शर्मा ने 23 नवंबर को गुपचुप दूसरी शादी कर ली। इसी बात की पुष्टि करने और पूछताछ के लिए वह मंगलवार को स्कूल पहुंचीं। शिक्षिका के मुताबिक मैं सिर्फ बात करने गई थी, लेकिन विवाद बढ़ गया। मारपीट का आरोप गलत है। स्कूल परिसर में हुए विवाद, कथित मारपीट और शिक्षक द्वारा जहर खाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News