Advertising
<

साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए: लोगों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी देकर किया जागरूक – Didwana-Kuchaman News

0
साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए:  लोगों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी देकर किया जागरूक – Didwana-Kuchaman News

साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए: लोगों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी देकर किया जागरूक – Didwana-Kuchaman News

डीडवाना में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देश पर जिलेभर में “साइबर जागरूकता दिवस” के अवसर पर एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना और आमजन में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना

.

इसके तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस पहल के तहत छात्रों, युवाओं, महिलाओं, आमजन और सरकारी कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

‘साइबर जागरूकता दिवस’ के अवसर पर स्कूलों में स्टूडेंट्स को जानकारियों देकर जागरूक किया गया।

लोगों को किया जागरूक पुलिस टीमों ने सोशल मीडिया, सेमिनार, ब्रोशर वितरण और ग्राम स्तर के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसमें CEIR पोर्टल, पुलिस की वेबसाइट, राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्प डेस्क और साइबर शिकायत निवारण प्रक्रिया जैसे प्रमुख विषयों को शामिल किया गया।

अभियान के दौरान उभरते नए साइबर अपराधों जैसे बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री, साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग, डीपफेक सामग्री का दुरुपयोग, फर्जी लोन ऐप व टेलीग्राम स्कैम, तथा डेटा ब्रीच एवं निजी जानकारी के अवैध लीक के बारे में भी बताया गया।

Advertising

‘साइबर फ्रॉड जन-जागरूकता अभियान में पुलिस ने कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

सतर्क रहने की अपील पुलिस अधिकारियों ने आमजन से डिजिटल वित्तीय सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर पहले police-rajasthan.gov.in पर रिपोर्ट करें, फिर www.ceir.gov.in पर ‘Block Stolen’ विकल्प में रिपोर्ट दर्ज कराएं। वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत बैंक खातों, यूपीआई और कार्ड्स को ब्लॉक करें। शिकायत के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर जानकारी दें।

जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह खाते की जानकारी चोरी होने या किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत जिला साइबर हेल्पलाइन 8000372519 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि साइबर अपराध निरंतर बदलते रूपों में बढ़ रहे हैं, ऐसे में हर नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि, लिंक, कॉल या संदेश पर तुरंत सतर्क रहें और संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News