भोजपुरी सुपरस्टार लडेंगे 2019 का चुनाव

269

भोजपुरी फ़िल्मों के सुपरस्टार अब 2019 लोकसभा चुनाव लड़नें की तैयारी कर रहे हैं। ख़बर आ रहीं हैं कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, खेसरी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, और रवि किशन के लोकसभा चुनाव लड़ने की ख़बरें आ रहीं हैं। वैसे भी रवि किशन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वही दूसरी तरफ भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी ने भी बीजेपी का दामन कुछ दिन पहले ही थाम लिया था।

यह है वो सितारें जो थाम सकते है पार्टियों का हाथ

दूसरी तरफ भोजपुरी सुपरस्टार खेसरी लाल यादव आरजेडी का दामन थाम सकते हैं। खेसरी लाल यादव के बारे में कहा जा रहा हैं वह बिहार के महाराजगंज से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। भोजपुरी गायक पवन सिंह के बारे में बताया जा रहा हैं कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते है और आरा से बीजेपी के टिकट पर चुनावा लड सकते हैं। उधर रवि किशन बीजेपे से उत्तर प्रदेश के जौनपुर से चुनाव लडेंगे। ये जानकारी इस सितारों से जुडे सूत्रों नें दी हैं।

इन सुपरस्टारों की चुनाव लड़ने की ख़बरे अगर सच होती हैं तो 2019 के चुनाव मैदान में घमासान होने वाला हैं। हर राजनीतिक पार्टी इन हस्तियों की स्टार पावर को हासिल कर के अपने वोट बढ़ाना चाहेगी।
यह पहली बार नहीं हैं जब भारतीय राजनीति में फ़िल्मी जगत के सितारे राजनीतिक मैदान में शिरकत करेंगे। इस पहले कई फ़िल्मी सितारों नें राजनीतिक मैदान में अपनी किसमत आजमाई हैं, कई सितारों को सफलता हासिल हुई तो कई सितारों को नाकामी भी हासिल होती हैं।

पहले भी कई फ़िल्मी सितारें राजनीती में अपनी किस्मत अजमा चुके है

अमिताब बच्चन, शत्रुघन सिन्हा, रेखा, राज बब्बर, सुनिल दत्त, जया प्रदा जैसे कई फ़िल्मी सितारों नें राजनीति के मैदान में अपनी किस्मत आजमाई हैं। हर पार्टी चाहती हैं कि उस के पास चुनाव मैदान में कुछ ऐसे चेहरे जरुर हो जो लोगों का ध्यान पार्टी की तरफ मोड सके। जिससे पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटे जीत सके। अब आने वाले वक्त में देखना होगा की भोजपुरी फ़िल्मों के ये सितारे अपनी-अपनी पार्टियों कि कितनी किसमत चमका सकते हैं।