Bhilwara : ईद की ख़ुशी में तिरंगा रोशनी में नहाई मस्जिद, लहराया इलेक्ट्रॉनिक तिरंगा

120
Bhilwara : ईद की ख़ुशी में तिरंगा रोशनी में नहाई मस्जिद, लहराया इलेक्ट्रॉनिक तिरंगा

Bhilwara : ईद की ख़ुशी में तिरंगा रोशनी में नहाई मस्जिद, लहराया इलेक्ट्रॉनिक तिरंगा

Rajasthan news : तिरंगा रोशनी में नहाई मस्जिद मस्जिद पर लहराता इलेक्ट्रोनिक़ तिरंगा देश प्रेम की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा की हबीबी मस्जिद की तिरंगा रोशनी और उस पर लहराते आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक तिरंगे को देखने आजकल बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं। हबीबी मस्जिद पर इलेक्ट्रॉनिक तिरंगा झंडा लहराते देख हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

 

प्रमोद तिवारी, भीलवाड़ा :देश प्रेम की ऐसी मिसाल कि तिरंगा रोशनी से नहाई मस्जिद और मस्जिद पर लहराया अपनी जान से प्यारा इलेक्ट्रॉनिक तिरंगा। टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा की हबीबी मस्जिद की तिरंगा रोशनी और उस पर लहराते आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक तिरंगे को देखने आजकल बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं। वैसे तो धार्मिक आयोजनों के समय विभिन्न धर्म स्थलों पर तरह-तरह की सजावट और रोशनी की जाती है। मगर, इस बार भीलवाड़ा की हबीबी मस्जिद पर तिरंगा रोशनी के साथ इलेक्ट्रॉनिक तिरंगा झंडा लहराते देख हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। मस्जिद पर इस तिरंगा रोशनी और लहराते तिरंगे झंडे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
नहीं हुआ ईद के चांद के दीदार, सोमवार को आखिरी रोज़ा, मंगलवार को ईद
देश में खुशहाली और शांति की दुआ मांगेंगे
मुस्लिम धर्मावलंबी रमजान के मुबारक मौके पर रोजे रखे हुए हैं। चांद दिखने पर ईद मनाई जाएगी और लोग आपस में गले मिलकर ईद मुबारक के साथ देश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगेंगे। इस बीच मस्जिद पर लहराता इलेक्ट्रॉनिक तिरंगा और तिरंगा रोशनी में नहाई यह मस्जिद न केवल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है बल्कि देश प्रेम का जज्बा भी जगा रही है।

सड़कों पर न पढ़ें ईद की नमाज, रामपुर की जामा मस्जिद कमिटी ने की अपील

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : masjid in bhilwara covered in tricolor people are coming to see it
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network



Source link