मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की हालत कमज़ोर, 4 दिन में 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव के मद्दनेज़र सियासी ज़मीन तैयार करने में जुटी कांग्रेस को चार दिन में तीन बड़े झटके लगे हैं।

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की हालत कमज़ोर, 4 दिन में 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी


विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्दनेज़र सियासी ज़मीन तैयार करने में जुटी कांग्रेस को चार दिन में तीन बड़े झटके लगे हैं। चुनाव से पहले ही गुजरात में कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी से अलग हो गए हैं। जामनगर (ग्रामीण) से कांग्रेस विधायक वल्लभ धारविया ने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए।

लोकसभा चुनावों को देखते हुए 58 साल बाद होने जा रही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को  बड़ा झटका लगा। एकाएक कांग्रेस के तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। ये तीन विधायक हैं – 1 वल्लभ धारविया, 2 जवाहर चावड़ा, 3 परषोत्तम सपारिया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और महासचिव प्रियंका के दौरे से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

rahul gandhi priyanka gandhi and sonia gandhi

आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ गुजरात के दौरे पर हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस की गुजरात स्थिति कमज़ोर नज़र आ रही है। पिछले चार दिनों में कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी दरकिनार कर चुके हैं। फ़िलहाल, कांग्रेस की होने वाली कार्यसमिति की बैठक में राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी हिस्सा लेंगी। इस अहम बैठक के दौरान यूपीए चैयरपर्सन सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →