गुरूवार, 20 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
बिहार

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा पर्चा, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जीत का दावा

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने गुरुवार को पटना समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाख

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा पर्चा, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जीत का दावा
(फोटो: IANS)

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने गुरुवार को पटना समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने के बाद अभिषेक कुमार ने बांकीपुर की जनता से आशीर्वाद मांगते हुए प्रचंड बहुमत से जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर भाजपा एक बार फिर इस सीट पर जीत दर्ज करेगी।" उन्होंने पूर्व विधायक नितिन नवीन द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सराहना की और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पूजा-अर्चना के बाद दाखिल किया नामांकन

पर्चा भरने से पहले अभिषेक कुमार ने कई धार्मिक और महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले अपने राजनीतिक गुरु और पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। शास्त्री नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर, गोलघर पार्क के अखंड वासिनी मंदिर और बांस घाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने चुनावी अभियान की सफलता के लिए प्रार्थना की।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

नामांकन के दौरान पटना समाहरणालय परिसर और उसके आसपास भाजपा समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ दावा किया कि पिछले चुनावों की तरह इस बार भी बांकीपुर की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करेगी। इस नामांकन के साथ ही अब बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →