बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

वर्ल्ड कप: इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने भारतीय टीम को लेकर कही ये बड़ी बात

दो जुलाई को वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुक़ाबला होना है। मगर उससे पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने बड़ी बात कही है।

वर्ल्ड कप: इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने भारतीय टीम को लेकर कही ये बड़ी बात

दो जुलाई को वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुक़ाबला होना है। मगर उससे पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश टीम भारत को हराने का माद्दा रखती है।

विज्ञापन
India 3

इंग्लैंड में हो रहे है वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम अब तक अजेय रही है। वहीं,  दक्षिण अफ्रीका व वेस्ट इंडीज़ जैसी टीमों को हारने के बाद बांग्लादेशी टीम के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। भारत-बांग्लादेश मैच पर शाकिब अल हसन का कहना है कि उनकी टीम विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को हराने की क्षमता रखती है, लेकिन उसे ख़िताब की प्रबल दावेदार टीम को हराने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Bangladesh 2

शाकिब इस वक़्त बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के ख़िलाफ़ अर्धशतक जमाया। जिसकी वजह से बांग्लादेश वह मैच जीत सकी। वहीं अगर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो कुल मिलाकर टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

बांग्लादेश को टॉप में पहुंचने के लिए उसे दो जुलाई को भारत के साथ होने वाले मैच में व पांच जुलाई को पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इन जीत के बाद ही उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : जानिए कैसे और किस वजह से विराट कोहली पर बन रहें मीम्स?

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →