शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार, बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे, जिनके बचाव के…

बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार, बचाव अभियान जारी
(फोटो: IANS)

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे, जिनके बचाव के लिए प्रशासन और सेना की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुआ था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन के इस हेलीकॉप्टर (VT-HCX) ने सोमवार दोपहर 1:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद ही बद्रीनाथ और जोशीमठ के बीच इसका संपर्क टूट गया। आखिरी बार हेलीकॉप्टर से संपर्क जोशीमठ के सामने हाथीपहाड़ के पास स्थित एक आर्मी पोस्ट के आसपास हुआ था। इसके बाद से ही यह लापता बताया जा रहा था, जिसके बाद इसके क्रैश होने की सूचना सामने आई।

मुख्यमंत्री ने दिए घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।" खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल टीम को भी मौके पर भेजा गया है।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तराखंड डेस्क

News4Social उत्तराखंड डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तराखंड से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →