Advertising
Home Breaking News Hindi Ayushmann Khurrana को मिली नई कामयाबी, TIME मैगजीन की सूची में शामिल
Advertising
<

Ayushmann Khurrana को मिली नई कामयाबी, TIME मैगजीन की सूची में शामिल

300
Ayushmann Khurrana को मिली नई कामयाबी, TIME मैगजीन की सूची में शामिल

मशहूर अमेरिकी पत्रिका टाइम मैगजीन में सौ प्रभावशाली व्यक्तियों की इस साल की सूची में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को भी शामिल किया गया है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान साल 2020 के लिए इस प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाने वाले पांचवें भारतीय हैं. उनके अलावा इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एड्स के इलाज को ढूंढ़ने की दिशा में काम करने वाले लंदन निवासी भारतीय मूल के डॉक्टर रवींद्र गुप्ता, शाहीन बाग आंदोलन से चर्चा में आईं बिल्किस बानो शामिल हैं.

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इस पर कहा, ‘टाइम ने मुझे जो पहचान दी है, उससे मैं वास्तव में बेहद विनम्र हूं. एक कलाकार के तौर पर, मेरी चाह हमेशा अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अपना योगदान देने की रही है और यह पल मेरे विश्वास और मेरे सफर का एक बहुत बड़ा प्रमाणीकरण है.’

यह भी पढ़े :LOC और LAC में क्या अंतर है?

Source link

Advertising