बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
समाज

जरुरतमंदों का मसीहा बना यह ऑटोवाला -जानिए क्या है इनकी पुरीं कहानी

सड़कों पे बढ़ती हुई दुर्घटना ,आज चिंता का विषय बन गयी है |आये दिन तमाम रोड रेज के किस्से ,यूँही सड़कों पर मदद की आस में जाने कितनी ही जिंदगियां दम तोड़ देती है…

जरुरतमंदों का मसीहा बना यह ऑटोवाला -जानिए क्या है इनकी पुरीं कहानी
सड़कों पे बढ़ती हुई दुर्घटना ,आज चिंता का विषय बन गयी  है |आये दिन तमाम रोड रेज के किस्से ,यूँही सड़कों पर मदद की आस में जाने कितनी ही जिंदगियां दम तोड़ देती है |आयें दिन अख़बार की सुर्खिया चीख -चीख कर किसी महिला के सड़क पर प्रसव की कहानी कहती है | इंसानियत का मसीहा -मुनेस मगुनाली इंसानियत को कई बार यूँ तो हमने शहरों की सड़कों पर शर्मसार होते हुए देखा है |लेकिन ,इस अन्धेरें में एक रोशनी की किरण बन कर आये है ,इंसानियत का ''मसीहा'' मुनेस मगुनाली |मुनेस एक ऑटो चालक है , मुनेस कर्नाटक के रहने वाले है |मुनेस अपने ऑटो से ज़रूरतमंद गर्भवती महिलाओं की सहायता करते है |मुनेस उन महिलाओं को जो एम्बुलैंस के आभाव में अस्पताल तक नहीं पहुँच पाते उनको अस्पताल तक पहुंचाते है |आपको बता दें की मुनेस गर्भवती महिलाओं के आलावा नयी माताओं ,शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों और सैनिकों को भी मुफ्त ऑटो में बैठाकर उनको उनके स्थान पर छोड़ते है | driver gives free rides to pregnant women 1 11 सालों से कर रहे है ज़रुरतमंदों की सहायता 42 वर्ष के मुनेस मगुनाली पिछले 11 सालों से ऑटो चला रहे है ,और लोगों की मदद कर रहे है |आपको ये जानकर हैरानी होगी मुनेस के पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपने लिए एक ऑटो खरीद सके ,इसीलिए वह किराये का ऑटो चलाते है|आपको बता दें की ऑटो मालिक को मुनेस रोजाना 250 रूपये का किराया देते है |जब मुनेस से इस बारे में पूछा गया तो वह बोले मैंने साफ-साफ लिखा है कि मैं किन लोगों को फ्री राइड देता हूं| वे मुझे फोन कर सकते हैं| कई लोगों के पास मेरे नंबर हैं| अगर मैं किसी हॉस्पिटल से आ रहा हूं तो मैं ऐसे लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से उनके घर या रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ देता हूं | अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की कर चुके है मदद आपको बता दें कि वर्ष 1992 में मुनेस की आँखों के सामने एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी |मौत की वजह सिर्फ यह थी कि महिला को मौके पर कोई भी वाहन नहीं मिल पाया था जो उसे समय पर अस्पताल पहुंचा सके |उसी दिन के बाद से मुनेस ने यह निश्चय किया कि वह ज़रूरतमंदों की सहायता करेंगे |मुनेस के मुताबिक अब तक वह 2000 से ज्यादा लोगों को फ्री राइड डे चुके है |
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →