बीकानेर: ATM वैन लूट का पर्दाफाश, सुरक्षाकर्मियों ने ही रची थी 51 लाख की डकैती की साज़िश
राजस्थान के बीकानेर जिले में एटीएम वैन से हुई 51 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले का खुलासा हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी साज़िश को वैन में तैनात कर्मचारियों ने ही रचा था। समाचार…
राजस्थान के बीकानेर जिले में एटीएम वैन से हुई 51 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले का खुलासा हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी साज़िश को वैन में तैनात कर्मचारियों ने ही रचा था। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, पांचू पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छा के निर्देशन में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने दिन-रात जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद इस सुनियोजित लूट की गुत्थी सुलझा ली। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यह एक अंदरूनी मिलीभगत का मामला था।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर जाट दावा और विक्रम सिंह (निवासी चरकड़ा) को गिरफ्तार किया है। सोमवार को एक प्रेस वार्ता में सीओ जरनैल सिंह, नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह और पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से लूट की रकम की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य साथियों के बारे में सख्ती से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, जिसके लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इनपुट: IANS



