बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

एशियाई खेल 2018: एशियन्स गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम की बादशाहत खत्म, सेमिफिनल में इरान ने एक तरफ़ा हराया

18वे एशियन्स गेम्स में बड़ा उलट फेर सामने आया है. 28 साल से एशियाई खेलो में सोना जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का गोल्ड मैडल जीतने का सपना टूट गया है.

एशियाई खेल 2018: एशियन्स गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम की बादशाहत खत्म, सेमिफिनल में इरान ने एक तरफ़ा हराया
18वे एशियन्स गेम्स में बड़ा उलट फेर सामने आया है. 28 साल से एशियाई खेलो में सोना जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का गोल्ड मैडल जीतने का सपना टूट गया है. सेमिफिनल मैच में इरान ने भारत को एकतरफा हराते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. यह पहली बार है जब भारतीय टीम को एशियन्स गेम्स में हार का सामना करना पड़ रहा है. imgpsh fullsize 1 10 भारत पहली बार गोल्ड पर कब्ज़ा करने से चूका विश्व कबड्डी का सरताज भारत एशियाई खेलों में अपनी बादशाहत को बरकरार नहीं रख सका. भारत की पुरुष टीम को सेमीफाइनल में उसके सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी ईरान ने एकतरफा मुकाबले में 27-18 से हराकर कांस्य पदक तक ही रोक दिया. एशियाई खेलों में अब तक अजेय रहा भारत पहली बार स्वर्ण पदक पर कब्जा करने से चूक गया. इसके साथ ही ईरान ने पिछली हार का बदला भी ले लिया. भारत में पहली बार एशियाई खेल में 1990 में कदम रखा था और तब से ही वह सोने पर कब्ज़ा करता आ रहा है लेकिन इस बार एसा नहीं हुआ. imgpsh fullsize 2 10 भारत को आठवी बार गोल्ड जीतने से इरान ने रोका भारत के विजयी क्रम को ईरान ने रोक दिया. पहले हाफ में भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और 6-1 से बढ़त बना ली. इसके बाद ईरान ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए दमदार सुपर टैकल किए. इसका नतीजा यह रहा कि पहला हाफ 9-9 की बराबरी पर खत्म हुआ.                                                                                                                                                                                                                                                                                                                गोल्ड मेडल के लिए ईरान और कोरिया के बीच भिड़ंत भारत ने दूसरे हाफ में 14-11 से शुरुआती बढ़त बना ली, लेकिन एक बार फिर ईरान के डिफेंस ने दुनिया के सबसे बेहतरीन अटैक की तोड़ते हुए मैच को 26-14 से अपने नाम किया. फाइनल में ईरान का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा. कोरिया ने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी.
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →