बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तो ये था वो कारण जिनकी वजह से आशीष खेतान और आशुतोष ने दिया था AAP से इस्तीफ़ा

अभी हाल में आम आदमी पार्टी के दो नेता, आशीष खेतान और आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। इस पर बाद में अरविंद केजरीवाल ने अपनी सफ़ाई दी थी।

तो ये था वो कारण जिनकी वजह से आशीष खेतान और आशुतोष ने दिया था AAP से इस्तीफ़ा
अभी हाल में आम आदमी पार्टी के दो नेता, आशीष खेतान और आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। इस पर बाद में अरविंद केजरीवाल ने अपनी सफ़ाई दी थी। अरविदं केजरीवाल अपनी सफ़ाई में कुछ भी क्यों न बोले लेकिन सच आख़िर में सामने आ ही गया है। दरअसल में अरविंद केजरीवाल इन दोनों नेताओं को पिछले कुछ समय से अनदेखा कर रहे थे। यह बात इस से समझ आती है की पिछले दो महीनें में अरविंद केजरीवाल नें आशीष खेतान और आशुतोष के ट्वीटस को रिट्वीट करना ही बंद कर दिया था। केजरीवाल के ट्वीटर अकाउंट पर उनके 1.4 करोड़ फ़ॉलोअर्स है और केजरीवाल को पीएम मोदी के बाद ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। ashutosh and ashish khetan arvind kejriwals twitter timeline told tale the all story 1 वह खुद तो ट्वीट करते ही है लेकिन अपने पार्टी के अन्य नेताओं के ट्वीटस को रिट्वीट भी करते है। लेकिन पिछले कुछ समय से अरविदं केजरीवाल नें अपने ट्वीटर अकाउंट से आशुतोष को दो ट्वीटस को रिट्वीट किया था और आशीष खेतान के तीन ट्वीट को रिट्वीट किया था। इससे यह बात अब समझ आ जाती है की अरविंद केजरीवाल की इन नेताओं के साथ पिछले कुछ वक्त से सबकुछ सही नहीं चल रहा था. वहीं दुसरी तरफ़ पिछले दो महीनों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 31 बार रीट्वीट किया है। केजरीवाल नें पत्रकारों के 80 ट्वीट को रिट्वीट किया और 11 रिट्वीट उन्होंने अन्य पार्टी के नेताओं के किए है। केजरीवाल अक्सर उन ट्वीटों को रिट्वीट करते है जिनमें आम आदमी पार्टी के द्रारा किए गए कामों का विवरण हौ और भाजपा की आलोचना की गई हों। वैसे भी कहा जाता है की अरविंद केजरीवाल खुद ही अपने ट्वीटर अकाउंट को संचालित करते है। उनकी सोशल मीडिया की टीम उन्हें इनपुट देती है जिससे वे आगे अपने ट्वीट करते है. ashutosh and ashish khetan arvind kejriwals twitter timeline told tale the all story 2 हालांकि आशीष खेतान नें अपने बयान में कहा की उनके इस्तीफे को पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की पार्टी के पुराने लोगों के लिए उनके दिल में हमेशा सम्मान और प्यार रहेगा उन्होंने पार्टी को भविष्य के लिए गुड लक भी बोला।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →