बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

केजरीवाल ने कहा, मोदी जी, आपकी लोगों से भारी संख्या में वोट देने की अपील 'झूठी' है

अरविन्द केजरीवाल ने कई ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर आरोपों की बौछार की।

केजरीवाल ने कहा, मोदी जी, आपकी लोगों से भारी संख्या में वोट देने की अपील 'झूठी' है

अरविन्द केजरीवाल ने कई ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर आरोपों की बौछार की। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस अपील को झूठा कहा है जिसमें पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा में लोगों से भारी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की थी। केजरीवाल ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी, आपकी ये अपील झूठी है। आपके लोग दिल्ली लाखों लोगों के वोट कटवा कर उन्हें वोट करने से रोक रहे हैं।

विज्ञापन
Tweet 11

आप आदमी पार्टी और ख़ुद केजरीवाल पिछले कुछ समय से कहते आए हैं कि दिल्ली में 10 लाख मतदाताओं के नाम मतदातासूची से काटे गए हैं। इस सिलसिले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।

AAP1

अपने ट्वीट में केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं उनके वोट दोबारा मतदाता सूची में दर्ज कराने का काम हमने किया है, लेकिन अमित शाह हमारे कॉल सेन्टर बंद करने की धमकी दे रहा है। केजरीवाल ने आगे कहा कि अमित शाह और दिल्ली पुलिस को रोकिए या फिर ये झूठी अपील बंद कीजिए। इससे पहले, एक और ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस हमारे कॉल सेन्टर बंद करने की धमकी दे रही है। अमित शाह पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →