अरविन्द केजरीवाल बोले, देश के लोग मोदी-शाह की जोड़ी को हराने चाहते हैं। इसलिए JJP और कांग्रेस AAP के साथ आ जाए

138

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि देश के लोग अमित शाह और मोदी की जोड़ी हराना चाहते हैं। इससे पहले केजरीवाल नरेन्द्र मोदी की तुलना हिटलर से कर चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने मोदी-शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता मोदी-शाह की जोड़ी को आगमी लोकसभा चुनाव में हराना चाहती है। ट्विट करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में AAP, कांग्रेस और JJP (जननायक जनता पार्टी) एक साथ आ जाएं तो चुनाव में हरियाणा में बीजेपी को पटखनी दी जा सकती है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र देश में सियासी पारी गर्म है। इसी बीच, अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश के लोग मोदी-शाह की जोड़ी को हराने चाहते हैं इसलिए, अगर, हरियाण में JJP (जननायक जनता पार्टी), AAP और कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं तो हरियाणा की सभी 10 सीटों पर बीजेपी हारेगी। राहुल गांधी को इस पर विचार करना चाहिए।