सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

केजरीवाल बोले- गौतम गंभीर अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन राजनीति के लिए ठीक नहीं

क्रिकेट की पीच से सियासी पीच पर उतरे भाजपा के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार गौतम गंभीर को सियासी हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

केजरीवाल बोले- गौतम गंभीर अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन राजनीति के लिए ठीक नहीं

क्रिकेट की पीच से सियासी पीच पर उतरे भाजपा के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार गौतम गंभीर को सियासी हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ‘आप’ की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा - गौतम गंभीर अच्छे खिलाड़ी हैं, मगर राजनीति के ठीक नहीं हैं। अगर आपने उन्हें वोट देकर दिखाया तो वह आपको नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में छठे चरण में यानी 12 मई को वोटिंग होनी है, मगर उससे पहले राजधानी में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने क्रिकेटर से नेता बने और बीजेपी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे गौतम गंभीर पर हमला किया। उन्होंने कहा- गौतम गंभीर अच्छे खिलाड़ी हैं, मगर राजनीति के ठीक नहीं हैं। अगर आपने उन्हें वोट देकर दिखाया तो वह आपको नहीं मिलेंगे। आगे उन्होंने कहा – आप उम्मीदवार आतिशी आपके बीच की हैं। जनता की किसी भी समस्या के लिए वह र 12 बजे में उपलब्ध रहेंगी।

AAP team

इस रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा - देश को बचाना है। इसके लिए मोदी-शाह की जोड़ी को हराना होगा। दिल्ली में उन्हें सिर्फ आम आदमी पार्टी ही हरा सकती है। इसलिए कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट मत बांटिए। झाडू पर बटन दबाइए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह 12 मई को घर से निकलकर वोट देने जरूर जाएं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा - पूर्वी दिल्ली में तीन उम्मीदवार है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ वोट काटने के खड़े हैं। उनको वोट देने का मतलब है भाजपा को जिताना।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →