मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

केजरीवाल ने कहा, BJP अपने आचरण की वजह से चुनाव हार जाएगी

अरविन्द केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में BJP की हार का दावा किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने अपनी पार्टी के आंतरिक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 56…

केजरीवाल ने कहा, BJP अपने आचरण की वजह से चुनाव हार जाएगी

अरविन्द केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में BJP की हार का दावा किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने अपनी पार्टी के आंतरिक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 56 फ़ीसदी लोगों को लगता है कि पुलवामा हमले के बाद, भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में पैदा हुए तनाव के कारण और बीजेपी को अपने आचरण के कारण चुनावों में हार का सामना करना होगा।

विज्ञापन
Tweet 8

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि 56 लोगों का मानना है कि बीजेपी अपने आचरण के कारण चुनाव हार जाएगी। अरविन्द केजरीवाल के इस बयान के बाद, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि ये शर्म की बात है कि केजरीवाल देश के जवानों की बहादुर कार्रवाई को नफ़ा-नुकसान के तौर पर देख रहे हैं।

Tweet 2 3


दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा 'आप' ने एक सर्वे कराया है जिसमें ये नतीजा निकलकर सामने आया है कि जिस तरह बीजेपी भारत-पाकिस्तान की टकराव की स्थिति से निपट रही है उससे लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →