मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

नई फिल्म को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुष्का ने कहा- सिर्फ डिमांडिंग रोल कर रही हूं

अभिनेत्रि अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही है. जिसको लेकर कई सवाल उठ रहे है कि अनुष्का ने एक्टिंग से दूरी क्यो बना रखी है?

नई फिल्म को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुष्का ने कहा- सिर्फ डिमांडिंग रोल कर रही हूं

अभिनेत्रि अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही है. जिसको लेकर कई सवाल उठ रहे है कि अनुष्का ने एक्टिंग से दूरी क्यो बना रखी है? सवालो पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए अनुष्का शर्मा ने जवाब दिये है.

विज्ञापन

बता दें कि एक अखबार के इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा कि ‘ मैं पिछले 3 सालों से फैशन में काम कर रही हूं. ये मेरे लिए काफी हेक्टिक शेड्यूल है. इस बीच वहीं रोल करती हूं जो बहुत ज्यादा डिमांडिंग है. एक साल में परी, सुईधागा, जीरो फिल्म करने के बाद ये बिल्कुल भी आसान नही कि दूसरा काम शुरू कर दूं. उन्होने कहा कि बतौर एक्टर मैं उस पोजिशन पर हूं, जहां समय को फिल करने के लिए फिल्म में काम नही करना है.

Anushka sharma 1

अभिनेत्रि अनुष्का ने कहा कि ‘बतौर प्रोड्यूसर मेरे पास बहुत सारे प्रोजेक्ट है. हम शानदार काम करने वाले है साथ ही कहा कि मैंने अभी तक जो भी काम किया है, उसकी मुझे बेहद खुशी है.

बता दे कि जीरो, परी और सूईधागा जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अनुष्का फिल्मों में नजर नही आई है. वहीं अनुष्का शर्मा किस नए प्रोजेक्ट के साथ बॉलिवुड में वापसी करेगी इसका खुलासा तो नही हुआ है. लेकिन अनुष्का शर्मा के फिल्मों में ब्रेक को लेकर पहले प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज थी. हालांकि इन खबरों पर अनुष्का ने ये साफ कर दिया है ऐसी कोई बात नही है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →