मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कोरोना वायरस के कारण बच्चों में हो रही एक और खतरनाक बीमारी?

कोरोना वायरस के खिलाग दुनिया भर में जंग चल रही है। इस खतरनाक बीमारी के कारण दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है लेकिन जहां विश्व कोरोना की महामारी झेल…

कोरोना वायरस के कारण बच्चों में हो रही एक और खतरनाक बीमारी?

कोरोना वायरस के खिलाग दुनिया भर में जंग चल रही है। इस खतरनाक बीमारी के कारण दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है लेकिन जहां विश्व कोरोना की महामारी झेल रहा है, उसी की तर्ज पर एक और बीमारी ने दुनिया में दे दी है दश्तक आपको बताना चाहेंगे कि अमरीका और ब्रिटेन के कुछ बच्चों में इन दिनों एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी के मामलें सामने आरहे है। इस बीमारी का सम्बन्ध कोरोना वायरस संक्रमण से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
15 05 2020 kawasaki desease childeren 20273295 111258598

ये बीमारी कुछ बच्चों के लिए घातक रूप ले सकती है और उन्हें आईसीयू में तक पहुंचा सकती है। ब्रिटेन में अब तक क़रीब 100 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, अध्ययन से पता चल है कि यूरोप में अन्य जगहों पर भी बच्चों में ऐसी ही बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं, जो एक चिंता का विषय है। ये बीमारी ‘कावासाकी डिज़ीज़’ से मिलती-जुलती है। कावासाकी बीमारी की वजह से बच्चों की रक्त कोशिकाएं फूल जाती हैं और उनके पूरे शरीर पर लाल चकत्ते निकल आते हैं। बच्चों को तेज़ बुख़ार आता है और उनकी आंखें भी लाल हो जाती हैं।

outbreak coronavirus world 1024x506px 3

इस नई बीमारी का सम्बन्ध कोरोना वायरस संक्रमण के बाद शरीर में पैदा हुई एंटीबॉडी से बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार जिन बच्चों का इम्यून सिस्टम कोरोना वायरस पर देर से प्रतिक्रिया दे रहा है, उनमें इस बीमारी की चपेट में आने की आशंका ज़्यादा है। कोरोना अभी दुनिया भर से गया भी नहीं और यह एक और बीमारी बेशक तोर पर एक चिंता का विषय है। कोरोना के मामलें दी प्रति दिन बढ़ते जा रहे है , शोध जारी है फिर अभी वैक्सीन का कोई ठोस दवा सामने नहीं आई है उसके बाद यह यह बीमारी मुश्किलें और पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें : बुढ़ापे में घुटने का दर्द से बचने के लिए क्या उपाय करना चाहिए ?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →