सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

कन्हैया के काफिले पर हमला, गिरिराज सिंह को बताया जिम्मेदार

बिहार की हाई प्रोफ़ाइल सीट बन चुकी बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार के काफ़िले पर हमला हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान उन पर ये हमला हुआ।

कन्हैया के काफिले पर हमला, गिरिराज सिंह को बताया जिम्मेदार

बिहार की हाई प्रोफ़ाइल सीट बन चुकी बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार के काफ़िले पर हमला हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान उन पर ये हमला हुआ। दरअसल, प्रचार के लिए जाते वक़्त कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क को जाम कर दिया। इसी बीच, जब कन्हैया के समर्थक जाम खुलवाने की कोशिश करने लगे तो असामाजिक तत्व उनके साथ उलझ गए। कन्हैया ने इस पूरे प्रकरण के लिए बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह को ज़िम्मेदार ठहराया है

विज्ञापन
Kanihiya kumar

काफ़िले पर प्रचार के दौरान हुए हमले के लिए कन्हैया ने बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गिरिराज अपनी हार सुनिश्चित देखकर हमले करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को भय है कि कन्हैया जीत जाएगा, इसलिए अब गिरिराज सिंह लोकतंत्र की हत्या करते हुए अपने गुंडों द्वारा हमलों जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कन्हैया कुमार ने साफ़ तौर पर इसे राजनीतिक साज़िश क़रार देते हुए कहा कि पहले तो हमारी सुरक्षा हटा ली गई और बाद में आज रोड शो के दौरान गिरिराज सिंह के गुंडों ने हमारे काफिले पर हमला किया और रोड शो के दौरान बाधा पहुंचाई। कन्हैया ने आगे कहा कि अगर आप वीडियो क्लिप देखें तो इस घटना के दौरान वही लोग शामिल हैं जो गिरिराज सिंह के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और उनके लिए चुनावी कैंपेन कर रहे हैं।

मामले के पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो क्लिप के आधार पर आरोपियों की शिनाख़्त शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनपर FIR की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Attack
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →