मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

इस थ्रीलर फिल्म में एक-साथ नजर आएंगे अमिताभ-इमरान हाशमी

थ्रीलर फिल्म ‘बदला’ के हिट होने के बाद, महानायक अभिताभ बच्चन एक और थ्रीलर फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम होगा ‘चेहरे’।

इस थ्रीलर फिल्म में एक-साथ नजर आएंगे अमिताभ-इमरान हाशमी

थ्रीलर फिल्म ‘बदला’ के हिट होने के बाद, महानायक अभिताभ बच्चन एक और थ्रीलर फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम होगा ‘चेहरे’। इस फिल्म में अमिताभ के मुख्य किरदार निभाने के अलावा, इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। ये फिल्म अगले साल यानी 21 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी। फिल्म की कहानी साइक्लोजिकल गेम पर आधारित है।

विज्ञापन
Amitabh Bachhan Imran hashmi 1

अपने अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले अमिताभ बच्चन अब इमरान हाशमी के साथ पहली बार फिल्मी पर्दे पर काम करते नज़र आएंगे. ‘चेहरे’ फिल्म के प्रड्यूसर आनंद पंडित की इस फिल्म में दोनों अभिनेता मुख्य किरदार में नज़र आने वाले है. बता दें  कि अमिताभ बच्चन एक वकील और इमरान हाशमी एक बिजनेसमैन की भूमिका में दिखाई देंगे.

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद, ये थ्रीलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है. वहीं, अगर बात करें, अमिताभ बच्चन की पिछली फिल्म ‘बदला’ की तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी. बता दें कि अमिताभ जल्द ही साउथ की फिल्म में अभिनेत्री रम्या कृष्णन के साथ में नजर आने वाले हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →