सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

अमित शाह की पत्नी नें दिखाया महिला सशक्तिकरण की ताक़त

भारत में कई सालों से महिलाओं को सशक्त बनाने की बातें हो रही है। अक्सर हमें सुनमें में मिलता है की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत बनाने की जरुरत है।

अमित शाह की पत्नी नें दिखाया महिला सशक्तिकरण की ताक़त
भारत में कई सालों से महिलाओं को सशक्त बनाने की बातें हो रही है। अक्सर हमें सुनमें में मिलता है की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत बनाने की जरुरत है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद भवन में आपने अक्सर लोगों को महिला सशाक्तिकरण के ऊपर लंबे लंबे भाषण देते हुए देखा और सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है की भाजपा नेता अमित शाह की पत्नी सोनल शाह नें महिला सशक्तिकरण का जीता-जागता उदाहरण दिया है। Sonal Shah 2 अमित शाह की पत्नी की कमाई अमित शाह से भी ज्यादा है जी हां आपको जानकर हैरानी होगी की अमित शाह की पत्नी सोनल शाह जो राजनीति में है भी नहीं वह अमित शाह अपने पति से कई ज्यादा की कमाई करती है। हम और आप अक्सर यो सोचते है की ज्यादा कमाई करने के मामले में मर्द ही हमेशा आगे रहते है लेकिन यहां पर ज्यादा कमाई के मामले में एक महिला नें अपना किर्तिमान बनाया है। राज्यसभा के लिए नामंकन भरते वक्त भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नें जो अपनी पत्नी और बच्चों की जानकारी दी वह चौंकाने वाली है। अमित शाह की और से दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी की संपत्ति उनसे ढाई गुना ज्यादा हैं। Sonal Shah 3 मतलब तैयारी तो संपत्ति और धन संपदा छिपाने की थी लेकिन पत्नी की संपत्ति बताने को कह कर सुप्रीम कोर्ट ने अमित शाह का सारा राज सार्वजनिक करके रख दिया. जो खुलासा हलफनामे से हुआ है, उसके मुताबिक अमित शाह की पत्नी की कुल संपत्ति 35 करोड़ रुपये की है. अमित शाह ने अपनी चल अचल संपत्तियों का खुलास करते हुए कहा कि उन्होंने साल 2017 में 44 लाख रुपये की कमाई की जबकि उनकी पत्नी ने करीब सवा करोड़ रुपये कमाए. कुल मिलाकर अमित शाह की अपनी जमा दौलत अभी तक 26.47 करोड़ रुपये रही. ये पैसे कहां से आए, ये अभी तक अबूझ पहेली साबित हो रही है. वहीं उनके पुत्र जय शाह ने 50 हजार रुपये को 11 महीने में 80 करोड़ रुपये कैसे बनाए, ये भी देश के लिए आश्चर्य का विषय है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →