बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

BJP ने कहा, ये चुनाव 'विकास बनाम भ्रष्टाचार का है'

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के आगरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का चुनाव है।

BJP ने कहा, ये चुनाव 'विकास बनाम भ्रष्टाचार का है'

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के आगरा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का चुनाव है। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये चुनाव 50 करोड़ ग़रीबों के कल्याण का चुनाव है। ये चुनाव आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने का चुनाव है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का चुनाव है और यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की एनडीए सरकार ही कर सकती है

विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर बरसे अमित शाह

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर अप्रैल-मई में होने वाले सात चरणों के चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज़ हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने 2019 के चुनाव को विकास बनाम भ्रष्टाचार क़रार दिया है। उन्होंने कहा ये चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार का है। यूपी में सपा-बसपा-रालोद के बीच हुए गठबंधन को लेकर शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि एक और मोदी जी देश के विकास के लिए आगे बढ़े है और दूसरी और ये गठबंधन भ्रष्टाचार और सत्ता के स्वार्थ का है।

मोदी को दोबारा पीएम बनाने के मन जनता ने बना लिया है : अमित शाह

Modi 12

अमित शाह ने कहा कि पूरे देश की जनता मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। देश की जनता ने जात-पात की राजनीति को तिलांजलि देकर “सबका साथ, सबका विकास" करने वाली मोदी सरकार को दोबारा सत्ता सौंपने का मन बन लिया है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →