बुधवार, 5 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गिरिराज सिंह की नाराज़गी पर आया अमित शाह का बयान

बिहार के नवादा से अपना टिकट कटने के बाद केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी.

गिरिराज सिंह की नाराज़गी पर आया अमित शाह का बयान

बिहार के नवादा से अपना टिकट कटने के बाद केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. उन्होंने कहा था कि वो संगठन के पुराने नेता हैं और इस तरह से बिना बताये प्रदेश संगठन द्वारा टिकट काटना उचित नही है. इसके बाद से ही बिहार भाजपा में खलबली मच गयी थी. ये सब होने के लगभग 2 दिनों के बाद अमित शाह ने एक ट्वीट करके गिरिराज सिंह को बेगुसराय सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
Tweet 26

मालूम हो कि सीपीआई के टिकट पर कन्हैया कुमार भी बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके बाद भाजपा ने कन्हैया के काट के रूप में गिरिराज सिंह को चुना और इसके बाद से ही गिरिराज सिंह ने ऐतराज कर दिया था.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →