रविवार, 9 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

गाजा शांति योजना: नेतन्याहू ने अमेरिकी समर्थन वाले 15-सूत्रीय प्रस्ताव को ठुकराया, ट्रंप से दोस्ती अलग

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए बनाए गए एक 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार…

गाजा शांति योजना: नेतन्याहू ने अमेरिकी समर्थन वाले 15-सूत्रीय प्रस्ताव को ठुकराया, ट्रंप से दोस्ती अलग
(फोटो: IANS)

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए बनाए गए एक 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्पष्ट किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने अच्छे संबंधों के बावजूद वह इस योजना को स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन

नेतन्याहू ने बैठक की शुरुआत में कहा, “मैं यहां साफ करना चाहता हूं। इजरायल 15-पॉइंट वाले डॉक्यूमेंट को खारिज करता है।” यह अमेरिकी नेतृत्व वाले 'बोर्ड ऑफ पीस' द्वारा तैयार किया गया एक रोडमैप है, जिसे हमास ने स्वीकार कर लिया है। इस कदम से तेल अवीव ने अमेरिकी समर्थन वाले इस प्रस्ताव को आधिकारिक तौर पर नकार दिया है।

हथियार खत्म होने तक सेना नहीं हटेगी

इजरायली प्रधानमंत्री ने इस योजना को लेकर अपनी सरकार का रुख दोहराया। उन्होंने कहा, “मैंने लोगों को यह कहते सुना कि आपने ऐसा नहीं कहा।’ तो मैं फिर से कह रहा हूं इजरायल 15-पॉइंट वाले डॉक्यूमेंट को मानने से इनकार करता है। आईडीएफ की वापसी तब तक नहीं होगी जब तक हमास के हथियार खत्म नहीं हो जाते।” नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि निरस्त्रीकरण का मतलब सिर्फ भारी हथियार नहीं, बल्कि हर तरह के हथियार हैं।

इससे पहले इजरायली अधिकारियों और मंत्रियों ने प्रधानमंत्री से यह सार्वजनिक घोषणा करने की अपील की थी कि वह योजना की शर्तों को नहीं मानेंगे, जिसमें गाजा से इजरायली रक्षा बलों (IDF) की वापसी भी शामिल है।

अमेरिका से दोस्ती और ईरान पर रुख

ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने माना कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की साझेदारी सराहनीय रही है, लेकिन इस मुद्दे पर वह अपने स्टैंड पर कायम हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि "उनके रहते कभी भी ईरान परमाणु हथियार संपन्न नहीं हो पाएगा।"

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपनी विभिन्न समस्याओं पर अमेरिका से बात कर रहा है। उन्होंने कहा, “उनके पास आइडिया हैं; उनमें से कुछ हमें मंजूर हैं और कुछ हमें मंजूर नहीं हैं, और हम जानते हैं कि इन चीजों का सामना कैसे करना है।” इसके अलावा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह "गाजा या वेस्ट बैंक में कभी भी फिलिस्तीनी देश को मंजूर नहीं करेंगे।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →