Advertising
<

हमारे काम से डरकर सारे लूटेरे एक हो गये हैं- योगी

219
yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कई ट्वीट एक साथ किये हैं. योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में कहा है कि, “फिर से आप लोगो को ठगने के लिए सारे  ठग एकजुट हो गये हैं. इन ठगों से सावधान रहे. इसके अलावा उन्होंने इस ट्वीट में गन्ना मिलों का भी उल्लेख किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने ही गन्ना किसानो को उचित सम्मान और मूल्य दिलाया है.

इसके अलावा योग ने एक और ट्वीट किया है, इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि “मैं हर जनपद में अपने 24 महीने का रिपोर्ट कार्ड लेकर घूम रहा हूँ, पढ़िए, सोचिये और तुलना कीजिये. जो हम कर रहे हैं वो पहले क्यों नहीं हुआ?