Ajay Piramal Net Worth: मुकेश अंबानी के सबसे अमीर समधी हैं अजय पीरामल, बेशुमार दौलत के साथ जीते हैं लग्जरी लाइफ

32
Ajay Piramal Net Worth: मुकेश अंबानी के सबसे अमीर समधी हैं अजय पीरामल, बेशुमार दौलत के साथ जीते हैं लग्जरी लाइफ

Ajay Piramal Net Worth: मुकेश अंबानी के सबसे अमीर समधी हैं अजय पीरामल, बेशुमार दौलत के साथ जीते हैं लग्जरी लाइफ


नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। मुकेश अंबानी के पास अरबों की दौलत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल (Ajay Piramal Net Worth) भी बेशुमार दौलत के मालिक हैं। नेटवर्थ के मामले में वह बड़े-बड़ों को टक्कर देते हैं। अजय पीरामल (Ajay Piramal) भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। उनके बेटे आनंद पीरामल (Anand Piramal) की शादी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी से हुई है। हाल ही में इस कपल ने मुंबई में अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। अंबानी परिवार हमेशा से ही चर्चा में रहता है। अंबानी फैमिली की इसी भारी लोकप्रियता के चलते इस पार्टी की तस्वीरें वायरल हुई थी। यह घर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल को उनकी शादी में गिफ्ट किया गया था। यह आलीशान घर आकार में 50,000 वर्ग फुट का है। इस घर की ऊंचाई 11 मीटर है। घर की मौजूदा कीमत करीब 450 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Ambani Family House: एंटीलिया में शिफ्ट होने से पहले मुंबई के इन मकानों में रह चुका है अंबानी परिवार

साल 2012 में खरीदा यह आलीशान घर

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के घर में तीन बेसमेंट हैं। इसमें पहले बेसमेंट में गार्डन है। दूसरे में स्वीमिंग पूल है और तीसरे में पार्किंग की सुविधा है। बंगले का नाम गुलिता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आलीशान बंगला साल 2012 में अजय पीरामल ने खरीदा था। अजय पीरामल ने यह संपत्ति हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदी थी। गुलिता में पांच मंजिलें हैं। इस आलीशान घर में एक कांच का मुखौटा है। घर को फिर से तैयार करने के लिए लंदन से एक इंजीनियरिंग फर्म को काम पर रखा गया था। बता दें कि पीरामल परिवार के साथ कई हादसे हुए थे। अजय पीरामल के पिता, गोपीकृष्ण पीरामल का 1979 में अचानक निधन हो गया था। 5 साल बाद, उन्होंने अपने बड़े भाई को कैंसर से खो दिया। परिस्थितियों ने उन्हें पारिवारिक व्यवसाय संभालने के लिए मजबूर किया। वह अपने पारिवारिक व्यवसाय को कपड़े तक ही सीमित नहीं रखना चाहते थे। वर्ष 1987 में, उन्होंने निकोलस लेबोरेटरीज का अधिग्रहण किया। इसके बाद उनका कारोबार बढ़ता चला गया। साल 2010 में, उन्होंने एबट लैब्स को 3.8 बिलियन डॉलर में अपने फॉर्मूलेशन बेचे। अजय पीरामल की पत्नी स्वाति पीरामल समूह की उपाध्यक्ष हैं। नंदिनी और आनंद पीरामल, दोनों ग्रुप के बोर्ड में हैं।

Gautam Adani: अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी की बड़ी छलांग! एक ही दिन में कमाए रेकॉर्ड ₹4,15,10,07,70,000

कितनी है अजय पीरामल की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय पीरामल ने मुंबई विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। अजय पीरामल की मौजूदा नेटवर्थ करीब तीन अरब डॉलर यानी जो लगभग 25,000 करोड़ रुपये बताई जाती है। आनंद पीरामल ने 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा से शादी की थी। इस शादी में लाखों डॉलर खर्च हुए थे। बता दें कि आनंद पीरामल रतन टाटा के टाटा ग्रुप से भी जुड़े हुए हैं। वह पीरामल एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक हैं।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News