सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, रमज़ान महीने में मतदान में नहीं पड़ेगा कोई असर, बम्पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनावों की तारीख़ों के ऐलान के बाद, देश में अल्पसंख्यक समुदाय के पर्व को लेकर जारी सियासी बयानबाज़ी के बीच, AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी…

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, रमज़ान महीने में मतदान में नहीं पड़ेगा कोई असर, बम्पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनावों की तारीख़ों के ऐलान के बाद, देश में अल्पसंख्यक समुदाय के पर्व को लेकर जारी सियासी बयानबाज़ी के बीच,
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि मेरा आकलन है कि रमज़ान के महीने में अधिक मत प्रतिशत सामने आएगा।

विज्ञापन
Asauddin owesi

सियासी पार्टियों पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि इस पूरे विवाद की कोई ज़रूरत नहीं है। मैं राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि वे किसी भी कारण से अपने स्वार्थ के लिए मुस्लिम समुदाय और रमज़ान का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों की वोटिंग के दौरान मुस्लिमों के मतदान में कोई फ़र्क़ नही पड़ेगा।

7 में से 3 चरण का चुनाव मई में

General election 1

17वीं लोकसभा के लिए देश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। 7 में से 3 चरणों के चुनाव मई के महीने में होंगे जिसमें रमज़ान का महीना भी पड़ रहा है। ऐसे में ये सवाल उठाया जा रहा है कि क्या रमज़ान महीने में रोज़ा रखने के बावजूद, वह वोट करने के लिए आएगा ?

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →