शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
पंजाब

अबोहर गोलीकांड: पीड़ित परिवार संग विधानसभा पहुंचे सुनील जाखड़, CM आवास के बाहर धरने की चेतावनी

पंजाब के अबोहर में हुए गोलीकांड के पीड़ित परिवार को लेकर भाजपा नेता सुनील जाखड़ शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित विधानसभा परिसर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध…

अबोहर गोलीकांड: पीड़ित परिवार संग विधानसभा पहुंचे सुनील जाखड़, CM आवास के बाहर धरने की चेतावनी
(फोटो: IANS)

पंजाब के अबोहर में हुए गोलीकांड के पीड़ित परिवार को लेकर भाजपा नेता सुनील जाखड़ शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित विधानसभा परिसर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, जाखड़ ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद भी अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे और इस मुद्दे को लेकर दिल्ली तक जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना अबोहर के संत नगर की है, जहां वाल्मीकि मंदिर के बाहर अजय कुमार नामक व्यक्ति को पेट में गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। तब से उनका परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है और प्रदर्शन कर रहा है। परिवार की मुख्य मांगों में मामले की CBI जांच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना शामिल है।

सरकार और विधायकों पर साधा निशाना

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सुनील जाखड़ ने कहा, "मैं राजनीति में जनसेवा और लोगों की आवाज उठाने के उद्देश्य से आया हूं, न कि राजनीति को व्यवसाय बनाने के लिए। मैं उन लोगों का बचाव करने नहीं आया हूं, जो साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर आज महंगी गाड़ियों में घूम रहे हैं।" उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के लगभग 115 विधायक इसी रास्ते से पीड़ित परिवार के पास से गुजर चुके हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आपसे केवल एक विनती करना चाहता हूं। आपके अधिकार क्षेत्र में न तो सीबीआई जांच के आदेश देना है और न ही किसी मामले में एफआईआर दर्ज कराना। लेकिन कम-से-कम पीड़ित परिवार के पास जाकर उनके दुख में सहभागी बनिए। थोड़ी संवेदनशीलता और मर्यादा का परिचय दीजिए, ताकि विधानसभा का समय अनावश्यक विवादों में व्यर्थ न हो।"

इनपुट: IANS

N

News4Social पंजाब डेस्क

News4Social पंजाब डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पंजाब से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →