मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- मोदी को खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होगा तो कई कांग्रेसी उतरे समर्थन में

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपीए सरकार में मंत्री रहे जयराम रमेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए बयान का कई कांग्रेसी नेताओं ने समर्थन किया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- मोदी को खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होगा तो कई कांग्रेसी उतरे समर्थन में

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपीए सरकार में मंत्री रहे जयराम रमेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए बयान का कई कांग्रेसी नेताओं ने समर्थन किया है। दरअसल, बुधवार को जयराम रमेश ने कहा- मोदी को खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

विज्ञापन

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट करके जयराम रमेश के पीएम मोदी पर दिए गए बयान का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट किया-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को खलनायक की तरह पेश करना गलत है और ऐसा करके विपक्ष एक तरह से उनकी मदद करता है। सिंघवी ने रमेश के बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "मैंने हमेशा कहा है कि मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं, बल्कि ऐसा करके एक तरह से विपक्ष उनकी मदद करता है।" इसके बाद सिंघवी के बयान का कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आलोचना नीतियों पर होनी चाहिए, न कि व्यक्ति पर।

https://twitter.com/Sharmistha_GK/status/1164764849701654528

दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का मॉडल 'पूरी तरह नकारात्मक गाथा' नहीं है और उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करके और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है। रमेश ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि यह वक्त है कि जब हम मोदी के काम और 2014 से 2019 के बीच उन्होंने जो किया उसके महत्व को समझे, जिसके कारण वह सत्ता में लौटे। इसी की वजह से 30 प्रतिशत मतदाताओं ने उनकी सत्ता वापसी करवाई।

ये भी पढ़ें : इन राजनीतिक दिग्गजों की गिरफ्तारियां रहीं चर्चित, बटोरी थी काफी सुर्खियां

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →