एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 389 पदों पर मौका, मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 8 अगस्त से करें आवेदन
अगर आप एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। AAI ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। समाचार…
अगर आप एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। AAI ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी और 7 सितंबर तक चलेगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप संबंधित पद के लिए सभी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें पूरी करते हैं।
किन पदों पर कितनी रिक्तियां?
AAI द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, कुल 389 पदों में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं। इनका विवरण इस प्रकार है:
- मैनेजर: इंजीनियरिंग (सिविल) - 145, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) - 16, फाइनेंस - 34, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी - 5, आर्किटेक्चर - 4, कानून - 2, फायर सर्विसेज - 14, ऑपरेशन्स - 28, कमर्शियल - 9, कॉर्पोरेट प्लानिंग - 1, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स - 2
- जूनियर एग्जीक्यूटिव: फाइनेंस - 36, कानून - 6, ऑपरेशन्स - 79, सर्वे और कार्टोग्राफी - 8
योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री और निर्धारित अनुभव होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि (7 सितंबर) के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। वहीं, एससी/एसटी, PwBD और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), दस्तावेज़ सत्यापन, इंटरव्यू, शारीरिक परीक्षण और ड्राइविंग टेस्ट (जैसा लागू हो) शामिल हैं। अंतिम रूप से चयनित होने पर मैनेजर पद के लिए वेतनमान 60,000 से 1,80,000 रुपये प्रति माह और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और लाभ भी मिलेंगे।
इनपुट: IANS



