मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
समाज

खाई में मिला छह साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बलात्कार और शोषण जैसी लगातार बढ़ रही घटनाएं आये दिन देश और देशवासियों को शर्मिन्दा कर रही है |हम एक ऐसे समाज का हिस्सा है जहाँ एक मासूम बच्ची से लेकर एक बूढी…

खाई में मिला छह साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
बलात्कार और शोषण जैसी लगातार बढ़ रही घटनाएं आये दिन देश और देशवासियों को शर्मिन्दा कर रही है |हम एक ऐसे समाज का हिस्सा है जहाँ एक मासूम बच्ची से लेकर एक बूढी औरत सबकी अस्मत को तार-तार किया जा रहा है |जहाँ ऐसी घटनाओं के लिए आज भी महिलाओं के रहन -सहन उनके कपड़ों को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है |ये लोग जो महिलाओं पर ऊँगली उठा रहे है वो शायद ये भूल गए है कि इन सब में मासूम बच्चियों का क्या कुसूर होता है ? यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बुजुर्ग ने एक मासूम के साथ की हैवानियत बलात्कार कर खाई में फेंका शव उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक छह साल की मासूम बच्ची का शव खाई में मिला |बच्ची के परिवार वाले दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या की आशंका जाता रहे है |एक छह साल की छोटी बच्ची को सोते हुए आरोपी उठा कर ले गया और उसका बलात्कार करने के पश्चात् उस हैवान ने मासूम का गला दबाकर उसकी लाश को गाँव के बाहर एक खाई में बड़ी निर्ममता से फेंक दिया | up six year old girl dead body found in ditch menace of murder after rape 1 आरोपी को जल्द पकड़ने का पुलिस ने दिलाया भरोसा जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को दर्ज कर खोजबीन में लग गयी |पुलिस ने बताया कि गोंडा में धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे दतई गांव के एक निवासी अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदारी के यहाँ न्योता करने गया था |उसके घर पर उसकी बूढी मां और एक छह वर्षीय बेटी मौजूद थी |दरअसल जब बच्ची सो रही थी इसी दौरान उसे कोई उठा कर ले गया और उसका बलात्कार करने के बाद उसको गाँव से बाहर एक खाई में फेंक दिया |पुलिस ने बच्ची के शव को जांच के लिए भेज दिया है |पोस्टमॉडम के बाद सारी  बाते साफ़ हो जायेंगी |पुलिस ने यह भरोसा दिलाया है कि आरोपी जो कोई भी उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा | आखिर कब तक ? देश में एक के बाद एक हो रही ऐसी घटनाएं हमारी अंतरात्मा को झकझोड़ कर रख देती है |हम एक ऐसे समाज का हिस्सा बन गए है जहाँ मासूमों के साथ जानवरों से भी बद्दतर सुलुख किया जा रहा है |ये बलात्कारी कोई दूसरे गृह से आये हुए प्राणी नहीं है ,ये हमारे ही गृह से है ,ये भी उसी समाज का हिस्सा है जिसका हिस्सा हम और आप जैसे तमाम इज्ज़तदार और शरीफ लोग है |लेकिन सवाल तो यह है कि बलात्कार की हो रही ऐसी घटनाएं कब रुकेगी ?आखिर कब इन जानवरों के अन्दर का सोया इंसान जागेगा ? आखी कब ?
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →