आठ महीने के बच्चे की निर्मम हत्या, माँ ने ही कर दिया धड़ से सिर अलग

749

राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली ह्त्या का मामला सामने आया है। मरने वाला एक आठ महीने का बच्चा है जिसे उसकी ही माँ ने मार डाला। हत्या का तरीका जान कर किसी भी इंसान की रूह कांप उठेगी। दिल्ली के अमन विहार इलाके में शुक्रवार को एक मां ने अपने 8 माहीने के बेटे का सिर धड़ से अलग कर दिया। महिला का नाम सारिका बताया जा रहा है। महिला के पति के अनुसार सारिका मानसिक रूप से बीमार है और उसका लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक हरिशंकर अपने परिवार के साथ प्रेम नगर इलाके में रहता है। वह बाज़ार में सब्ज़ी बेचने का काम करता है। उसके परिवार में उसकी बीवी सारिका, दो बेटी और 8 महीने का बेटा चिराग था। दोनों बेटियां अपनी दादी के घर गई थीं। सारिका चिराग के साथ घर में अकेले थी। तभी उसने चाकू से चिराग का काट डाला।

child murder case 1 news4social -

बेटे की हत्या करके उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जब हरिशंकर देर रात घर वापस आया तो दरवाज़ा बंद था, काफी देर तक आवाज़ लगाने के बाद भी किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला तो वो दीवार फांद कर घर में घुसा। अंदर जा कर उसने पाया कि सारिका खून से लथपथ है और चिराग के शरीर टुकड़े पड़े हुए हैं। तब हरिशंकर ने शोर मचा कर सभी को इकट्ठा कर लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने चिराग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और सारिका को गिरफ्तार कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सारिका के पड़ोसियों ने बताया कि वह तांत्रिकों के पास जाया करती थी। इतना ही नहीं सारिका के परिवारवालों ने कहा है कि उसने 2 महीने पहले भी बेटे को मारने की कोशिश की थी।