Advertising
Home Breaking News Hindi आधुनिक भारत की बेटियां, जिनपर गर्व है हिंदुस्तान को
Advertising
<

आधुनिक भारत की बेटियां, जिनपर गर्व है हिंदुस्तान को

961

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। लेकिन सिर्फ रानी लक्ष्मीबाई ही नही 21 वीं सदी में कई ऐसी नारियां है जिंहोने दुनियाभर में अपनी अलग छाप छोड़ी है।

1. गीता फोगाट
55 किलो फ्री स्टाईल कुश्ती में गोल्ड मैडल जीतकर गीता फोगाट ने देश का नाम भी सोने की तरह ही पूरे विश्व में चमका दिया। गीता ऐसी पहली इंडियन महिला हैं, जिनको साल 2009 कॉमनवैल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता था।

2. एम.सी मैरी कॉम
मुक्केबाजी के खेल का एक जाना पहचाना नाम, जिन्होंने इतनी मुसीबतों के बाद भी बॉक्सिंग नहीं छोड़ी और अपने देश का नाम रोशन किया। इन्होंने वल्र्ड बॉक्सिंग में पांच मैडल जीते और अपने देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया।

3. कल्पना चावला
हरियाणा के करनाल में पैदा हुई कल्पना चावला पहली भारतीय महिला थी, जिन्होंने अंतरिक्ष में अपने कदम जमाए। इनके इस कारनामे को पूरी दुनिया सलाम करती है और करती रहेगी।

4. इरोम चानू शर्मीला
इरोम चानू को ‘लेडी मणिपुर’ के नाम से भी जाना जाता है। अपने राज्य से अफ्सपा एक्ट हटाने की मांग को लेकर ये एक दशक से भूख हड़ताल पर बैठी हैं। इनके नाम सबसे लंबी भूख हड़ताल का रिर्काड कायम है।

5. अरूणीमा सिन्हा
ये पहली भारतीय विकलांग महिला हैं, जिन्होंने माऊंट ऐवरेस्ट पर फतेह पाकर ये दिखा दिया कि हाथों पैरों से कुछ नहीं होता जनाब, बात हमेशा हौसलों में होती ही है।अपराधियों द्वारा चलती ट्रेन से फेंक दिए जाने के कारण एक पैर गंवा चुकने के बावजूद अरूणिमा ने गजब के जीवट का परिचय देते हुए 21 मई 2013 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (29028 फुट) को फतह कर एक नया इतिहास रचते हुए ऐसा करने वाली पहली विकलांग भारतीय महिला होने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। ट्रेन दुर्घटना से पूर्व उन्होने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य की वॉलीबाल और फुटबॉल टीमों में प्रतिनिधित्व किया है।

6. लक्ष्मी सहगल
भारत की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहीं। वे आजाद हिन्द फौज की अधिकारी तथा आजाद हिन्द सरकार में महिला मामलों की मंत्री थीं।

Advertising

7. पूजा ठाकुर
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर हैं और वर्तमान में वायुसेना मुख्यालय में कार्मिक अधिकारी निदेशालय के तहत प्रचार प्रकोष्ठ ‘दिशा’ में कार्यरत हैं। वे 25 जनवरी 2015 को राष्ट्रपति भवन में राजकीय अतिथि हेतु ‘इंटर-सर्विस गॉर्ड ऑफ ऑनर’ का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी हैं। गॉर्ड ऑफ ऑनर का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निरीक्षण किया था|

8. भक्ति शर्मा
एक भारतीय महिला तैराक हैं। उन्हें 14 जनवरी, 2015 को अंटार्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियस (33.8 f) तापमान में 1.4 मील (2.25 किमी.) की दूरी 52 मिनट में तैरकर विश्व रिकार्ड बनाने का गौरव हासिल है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे विश्व की सबसे कम उम्र की युवा तथा प्रथम एशियाई महिला हैं।

9. डॉ॰ किरण बेदी
भारतीय पुलिस सेवा की प्रथम वरिष्ठ महिला अधिकारी थी। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया है। वे संयुक्त आयुक्त पुलिस प्रशिक्षण तथा दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त (खुफिया) के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इस समय वे संयुक्त राष्ट्र संघ के ‘शांति स्थापना ऑपरेशन’ विभाग में नागरिक पुलिस सलाहकार’ के पद पर कार्यरत हैं।

Advertising