Advertising
Home Breaking News Hindi ये वीडियो देखकर साबित होता है कि यहां के लोग भूसा खाते...
Advertising
<

ये वीडियो देखकर साबित होता है कि यहां के लोग भूसा खाते हैं?

537

ये वीडियो राजस्थान की है, जहां भोपा देवकिशन नाम का ये व्यक्ति और इसके साथ भोपा झूमरी नाम की ये महिला अंधविश्वास का नंगा नाच कर रहे हैं। भोपा जहां अपने आप को भगवान कहता है वहीं भोपा झूमरी अपने आप को 9 देवियों का अवतार कहती है। हद तो ये है कि इलाका में इसके इशारे पर लोग हत्या तक को अंजाम दे देते हैं।

कहने को तो हम 21वीं सदी कंप्यूटर और 4जी के जमाने में जी रहे हैं, लेकिन इस वीडियों को देखकर यही लगता है कि हमारा देश आज भी सपेरों वाला ही है। जहां लोग किसी की भी कही बातों पर विश्वास कर लेता है, जैसे लोग अनाज नहीं भूसा खाते हैं और उनके अंदर मानव का नहीं बल्कि गदहों का दिमाग हो, ताकि बस उन्हें दूसरों के मुताबिक बोझ ढोना आता है। वो अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

शराब और सिगरेट के नशे में धुत कोई इंसान कह रहा हो कि हम भगवान हैं और आप उसकी हर बात पर आंख मूंदकर विश्वास कर लेते हो तो इसमें कोई संदेह नहीं कि आप गदहे हो, बल्कि उससे भी गए गुजरे। इस वीडियो में तो यही हो रहा है। खुलेआम सिगरेट का कश लेने वाली ये महिला अपने आप को 9 देवियों का अवतार बता रही है और लोग हाथ जोड़े इसके सामने नतमस्तक हैं। 105 महिलाओं को डायन करार देने वाले भोपा और भोपा झूमरी से ज्यादा विनाशक वो लोग हैं जो इनकी बातों पर विश्वास कर लेते हैं।

इसलिए अंधविश्वास करना बंद करिए और भोपा और भोपा झूमरी जैसे पाखंडियों के चंगूल से बाहर निकलिये और अगर ऐसा कहीं भी हो रहा हो तो तुरंत पुलिस को फोन कर शिकायत कीजिए।

Advertising