Advertising
Home Breaking News Hindi मदरसों में रोज फहराएं तिरंगा – स्कूल शिक्षामंत्री
Advertising
<

मदरसों में रोज फहराएं तिरंगा – स्कूल शिक्षामंत्री

552

मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षामंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को कहा कि सभी मदरसों में रोज तिरंगा फहराया जाए और सभी बच्चे राष्ट्रगीत भी गाएं | मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड के स्थापना को 20 साल पूर्ण होने पर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये बयान दिया | आगे मंत्री महोदय ने कहा कि ऐसा करने से देशभक्ति का भाव पैदा होता है | इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे | उन्होंने कहा कि वतन से मोहबत्त करे न की ब्लू व्हेल गेम खेले |

इससे पहले भी स्कूल शिक्षामंत्री विजय शाह ने एक बयान दिया था कि 1 अक्टूबर से सभी सरकारी स्कूलों में जब बच्चो की हाजरी लगायी जाए तो बच्चे येस सर या येस मैडम की जगह जय हिन्द कहे |

अगर आप किसी दूसरे देश में जाओ तो वहा के शिक्षक, राजनेता या मंत्री बच्चो को या लोगो को राष्ट्र प्रेम के लिए जबरदस्ती नारे नहीं लगवाते | फिर भारत में ही क्यों हमको वंदे मातरम, राष्ट्रगान या तिरंगे का सन्मान करने के लिए या उसे गंवाने के लिए कुछ लोगो से जबरदस्ती करनी पड़ती है या कानून लान पड़ता है | क्या हमारे भारत को ऐसे दिखावे वाले या झुटें राष्ट्रप्रेम की जरुरत है? ऐसे लोगो से वंदे मातरम गंवाना ही क्यों?

Advertising