Advertising
Home Top stories पीएम के 12 साल पूरे होने पर मंदिरों में पूजा-अर्चना: लखनऊ...
Advertising
<

पीएम के 12 साल पूरे होने पर मंदिरों में पूजा-अर्चना: लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी हनुमान मंदिर पहुंचे; मोदी की दीर्घायु की कामना, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्प – Lucknow News

3
पीएम के 12 साल पूरे होने पर मंदिरों में पूजा-अर्चना:  लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी हनुमान मंदिर पहुंचे; मोदी की दीर्घायु की कामना, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्प – Lucknow News

पीएम के 12 साल पूरे होने पर मंदिरों में पूजा-अर्चना: लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी हनुमान मंदिर पहुंचे; मोदी की दीर्घायु की कामना, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्प – Lucknow News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर बुधवार को लखनऊ समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

.

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने तिवारीगंज के इमली बांध बाबा मंदिर में की पूजा

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने तिवारीगंज स्थित इमली बांध बाबा मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की कामना की। उन्होंने विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को दोहराते हुए देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।

दिल्ली में शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में भी हुआ विशेष अनुष्ठान

दिल्ली के शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अलावा इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मयूर विहार के जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, मंडल अध्यक्ष रोहित मल्होत्रा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र धामा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertising

लखनऊ के आठ प्रमुख मंदिरों में आयोजित हुए कार्यक्रम

भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की मौजूदगी में पूजा-अर्चना हुई। उत्तर विधानसभा के निरालानगर स्थित हनुमान मंदिर में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भाग लिया। इंदिरानगर के भूतनाथ मंदिर में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, आलमबाग के मौनी बाबा मंदिर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह, सरोजनीनगर के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में एमएलसी रामचंद्र प्रधान तथा सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पूजा-अर्चना की। वहीं मध्य विधानसभा क्षेत्र के याहियागंज स्थित छाछी कुआं परिसर में शाम को राज्यसभा सांसद बृजलाल की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी क्रम में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising