Advertising
Home Top stories भीलवाड़ा में विकास, विश्वास और जनकल्याण उत्सव का आयोजन: केन्द्र सरकार...
Advertising
<

भीलवाड़ा में विकास, विश्वास और जनकल्याण उत्सव का आयोजन: केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूर्व सांसद बहेडिया बोले-सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिला – Bhilwara News

0
भीलवाड़ा में विकास, विश्वास और जनकल्याण उत्सव का आयोजन:  केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूर्व सांसद बहेडिया बोले-सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिला – Bhilwara News

भीलवाड़ा में विकास, विश्वास और जनकल्याण उत्सव का आयोजन: केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूर्व सांसद बहेडिया बोले-सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिला – Bhilwara News


केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे पूर्ण होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा मनाए जा रहे ‘विकास, विश्वास और जनकल्याण’ उत्सव के तहत बुधवार को भीलवाड़ा जिलेभर के देवालयों में देव दर्शन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेष पूजा-अर्चना और सामूहिक हनुमान चालीसा किया जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया के सान्निध्य में शहर के प्रसिद्ध टंकी के बालाजी मंदिर में देव दर्शन, विशेष पूजा-अर्चना और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और उनके सशक्त नेतृत्व में राष्ट्र के निरंतर विकास की मंगल कामना की। योजनाओं से समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ पहुंचा इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 12 वर्षों में देश तेजी से विकसित श्रेणी की ओर अग्रसर हुआ है। केंद्र सरकार की अनगिनत जनकल्याणकारी योजनाओं से युवा, महिला, गरीब, किसान सहित समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ पहुंचा है और उनके जीवन में खुशहाली आई है। भारत को मजबूत और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने वैश्विक पटल पर भारत को एक मजबूत और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।उन्होंने बताया कि इन 12 वर्षों की संपन्नता का जश्न पूरे भीलवाड़ा जिले में विकास, विश्वास और जनकल्याण के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। 21 जून तक कई कार्यक्रमों का आयोजन उत्सव के अंतर्गत आगामी 21 जून तक एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान,​विशेष जनसंपर्क अभियान एवं मीडिया संवाद, ​जन कल्याण शिविर एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, ​मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों की प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय योग कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे। इनकी रही मौजूदगी ​इस अवसर पर कार्यक्रम जिला संयोजक कुलदीप शर्मा, जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, गोपाल तेली, विशाल गुरुजी, कल्पेश चौधरी, मंजू चेचाणी, अशोक तलाईच, विशाल गुरुजी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, ललिता कंवर, लादूलाल जाट, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह बिलिया, महावीर समदानी, महेंद्र नायक, मंजू पालीवाल, विजय पोखरना, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, अर्पित समदानी, सीपी जोशी, सावन दिया, यशोवर्धन सेन, जगदीश गुर्जर, पंकज प्रजापत सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising