Advertising
Home Top stories नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले पर भड़के प्रियंक कानूनगो: बोले-...
Advertising
<

नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले पर भड़के प्रियंक कानूनगो: बोले- शहर का मलमूत्र सीधे नदी में जा रहा, अरबों के बाद भी ऐसा हाल – narmadapuram (hoshangabad) News

0
नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले पर भड़के प्रियंक कानूनगो:  बोले- शहर का मलमूत्र सीधे नदी में जा रहा, अरबों के बाद भी ऐसा हाल – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले पर भड़के प्रियंक कानूनगो: बोले- शहर का मलमूत्र सीधे नदी में जा रहा, अरबों के बाद भी ऐसा हाल – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोमवार को सेठानी घाट के पास स्थित कोरी घाट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नाले को लेकर चिंता जताई। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर का मलमूत्र और गंदा पानी सीधे नाले के माध्यम से नर्मदा नदी में मिल रहा है। कानूनगो बोले- लाखों गैलन गंदा पानी नदी में जा रहा प्रियंक कानूनगो ने कहा कि कोरी घाट पर नाले के मिलने से दलदल जैसी स्थिति बन गई है। उनके अनुसार, प्रतिदिन लाखों गैलन गंदा पानी नर्मदा में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यहां नदी के पानी से अधिक शहर का मलमूत्र दिखाई देता है और बदबू इतनी अधिक है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल है। उन्होंने इसे चिंताजनक स्थिति बताते हुए तत्काल सुधार की आवश्यकता बताई। प्रियंक कानूनगो ने कहा कि नर्मदापुरम जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अरबों रुपये उपलब्ध कराए गए, लेकिन स्थानीय नगर पालिका की लापरवाही के कारण नालों के पानी के उपचार का काम अब भी अधूरा है। उन्होंने इस पर गंभीर चिंता जताई। पांच दिन पहले भी जताई थी नाराजगी गौरतलब है कि प्रियंक कानूनगो पांच दिन पहले नर्मदापुरम दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने सेठानी घाट, पर्यटन घाट सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया था। बाद में कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने नर्मदा में मिल रहे गंदे नालों और खुले में लग रही मीट दुकानों को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। प्रियंक कानूनगो ने कहा था कि नालों का गंदा पानी नर्मदा नदी में मिलना गंभीर प्रकार की महामारी का कारण बन सकता है। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने जिला प्रशासन को ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए थे। कोरी घाट पर निरीक्षण के दौरान प्रियंक कानूनगो ने नाले के पास खड़े होकर स्थिति का जायजा लिया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान उनके निरीक्षण की पूरी गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising