गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन: बनारस-आजमगढ़ रूट पर दौड़ेगी 2 गाड़ी, CPRO बोले- अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा – Gorakhpur News h3>
गणेश पाण्डेय । गोरखपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर मंडल के विभिन्न रूटों पर कई अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।
विशेष रूप से गोरखपुर-लखनऊ रूट पर 8 से 10 जून तक चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार इन विशेष ट्रेनों में पूरी तरह अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त डिब्बे भी जोड़े जा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ नियमित ट्रेनों को पुनर्निर्धारित (री-शिड्यूल) और नियंत्रित कर चलाने का भी निर्णय लिया गया है।
गोरखपुर-लखनऊ के बीच चार विशेष ट्रेनें
Advertising
05005 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 8 से 10 जून तक प्रतिदिन गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी तथा बादशाहनगर होते हुए शाम 6:15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
वहीं 05006 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर विशेष ट्रेन इसी अवधि में दोपहर 1:30 बजे लखनऊ से चलकर शाम 6:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसके अलावा रात के समय यात्रियों की सुविधा के लिए 05031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन विशेष ट्रेन शाम 7 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन रात 12:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
वापसी में 05032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर विशेष ट्रेन शाम 6:15 बजे लखनऊ से चलकर रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कुल 10 कोच तथा दो एसएलआरडी कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
गोरखपुर रूट पर वाराणसी और आजमगढ़ से भी विशेष ट्रेनें
परीक्षा को देखते हुए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से गोरखपुर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 8 और 9 जून को वाराणसी सिटी से शाम 7:30 बजे चलेगी और रात 2:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर और चौरीचौरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
वापसी में 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी विशेष ट्रेन 9 और 10 जून को सुबह 3:15 बजे गोरखपुर से चलकर सुबह 9:15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
इसी तरह 05139 आजमगढ़-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 8 से 10 जून तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे आजमगढ़ से चलकर शाम 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
जबकि 05140 गोरखपुर-आजमगढ़ विशेष ट्रेन रात 8 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन रात 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
बलिया और आजमगढ़ के लिए भी विशेष सेवाएं
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनारस-बलिया, आजमगढ़-बलिया और बलिया-आजमगढ़ रूटों पर भी कई अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से पूर्वांचल के जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना आसान होगा।
कुछ नियमित ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
रेल प्रशासन ने बताया कि विशेष ट्रेनों के संचालन को देखते हुए कुछ नियमित गाड़ियों का समय बदला गया है।
55135 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी को बलिया से 60 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
55134 शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी को नियंत्रित कर आजमगढ़ से शाम 5:45 बजे चलाया जाएगा।
05139 आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा विशेष ट्रेन को आजमगढ़ से 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।
अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के यात्रा करने की संभावना है। इसी को देखते हुए गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और बलिया सहित पूर्वांचल के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थियों को भीड़ और यात्रा संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News